बॉस ने गलती से लिखा 'XX', महिला कर्मचारी ने कुछ और ही समझकर दर्ज कर दिया यौन उत्पीड़न का मुकदमा
बॉस ने गलती से ईमेल में किसी शब्द का इस्तेमाल किया तो महिला कर्मचारी ने बॉस के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दायर कर दिया।

Woman worker sues her boss: एक बॉस ने गलती से अपने कर्मचारियों को xx मेल किया तो किसी एक कर्मी ने बॉस पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दायर कर दिया।
समाचार आउटलेट के अनुसार, आईटी कार्यकर्ता करीना गैस्पारोवा एक प्रोडक्ट मैनेजर थीं। महिला ने कुछ ईमेल्स के आधार पर अपने बॉस एलेक्जेंडर गोलैंडिस पर मुकदमा दायर कर दिया। महिला ने यौन उत्पीड़न के साथ-साथ बॉस पर भेदभाव का भी आरोप लगाया है।
'बीबीसी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईमेल के बारे में बताते हुए गैस्पारोवा ने दावा किया कि xx का इस्तेमाल चुंबन के लिए किया गया था और yy यौन संपर्क के लिए। महिला ने ट्रिब्यूनल के जजों के सामने कहा कि उनका मानना है कि उनका बॉस इसलिए चिल्लाया क्योंकि वो उससे यौन संबंध बनाना चाहता था और महिला ने इससे साफ इंकार कर दिया।
द इंडिपेंडेंट ने एम्प्लॉयमेंट जज एम्मा बर्न्स के हवाले से कहा कि घटनाओं के बारे में उनका विवरण खारिज कर दिया गया क्योंकि हमने माना कि रोजमर्रा की घटनाओं के बारे में उनकी जो धारणा थी, वो गलत थी। गैस्पारोवा के जितने भी दावे थे सबको खारिज कर दिया गया। ट्रिब्यूनल ने कहा कि उसने बिना सबूतों के असाधारण आरोप लगाने की कोशिश की।
इसके साथ ही गैस्पारोवा को EssDOCS को 5000 पाउंड यानी 513012 रुपये की राशि का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications