'चटोरी महिला' के पेट से निकलीं 800 से ज्यादा पथरियां
बीजिंग। चटपटी और फैट से भरपूर चीजें खाना एक औरत को इतना महंगा पड़ गया कि वो अस्पताल पहुंच गई। चीन के वुहान शहर की रहने वाली ये 60 वर्षीय महिला जब इलाज के लिए अस्पताल गई तो उसे अपने बारे में ऐसी चौंकाने वाली बात पता चली कि अब उसका खाना-पीना तक बंद हो गया है।


अक्सर उठता था तेज दर्द
इस महिला के पेट में अक्सर तेज दर्द उठता था लेकिन वो सिर्फ दवाई खाकर रह जाती थी। जब एक दिन दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तो महिला ने अस्पताल जाकर इलाज कराना बेहतर समझा। महिला के अस्पताल में कई टेस्ट हुए जिसमें पता चला कि उसका पित्ताश्य पत्थरों से भरा हुआ है। ये पत्थर इतनी मात्रा में थे कि डॉक्टर्स को तुरंत सर्जरी करनी पड़ी।

एक-दो नहीं, बल्कि इतने स्टोन थे
इस औरत के पित्ताश्य से जानते हैं कितने पत्थर निकले? पूरे 806। जी हां! डॉक्टरों के मुताबिक ये पत्थर तिल के दाने से लेकर एक लीची तक के आकार के थे। इतने पत्थरों से महिला का पित्ताश्य पूरा भर गया था जिसके कारण रुक-रुक कर दर्द उठता था।

फैटी मीट है इसका कारण
इस औरत को फैटी मीट खाना इतना पसंद था कि ये इसके सिवा कुछ नहीं खाती थी और इसी कारण इसके पित्ताश्य में स्टोन बनते जा रहे थे। डॉक्टर्स ने अब इस महिला को सख्त हिदायत दी है कि वो कोई ऐसी चीज न खाए जिससे ये स्टोन फिर से बनने लगें। फिल्हाल डॉक्टर्स ने सभी स्टोन निकाल दिए हैं लेकिन इनके दोबारा बनने का खतरा हमेशा रहेगा। (फोटो साभार: द शंघाइस्ट )












Click it and Unblock the Notifications