सेकेंड हैंड कार में आई खराबी तो महिला ने न्यूड होकर गैराज में किया तांडव
सेकेंड हैंड कार में आई खराबी तो महिला ने न्यूड होकर कर दिया गैराज पर हमला
नई दिल्ली। कोई भी चीज हम खरीदें और वो आते ही खराब हो जाए या फिर ठीक से काम ना करे तो हम उसकी शिकायत वहां दर्ज करेंगे ही, जहां से सामान खरीदा है। अगर सामने वाला बंदा जिससे हमने डील की है, बात को नहीं सुनता तो हम विरोध भी जताते हैं लेकिन जैसा विरोध इस महिला ने किया वो शायद ही किसी ने पहले सुना हो।


गैराज से खरीदी थी कार
ब्राजील के कैटेरिना की 29 साल की महिला ने गैराज से पुरानी कार खरीदी थी। कुछ दिन के बाद ही कार में खराबी आ गई। इतनी जल्दी कार के खराब हो जाने के बाद महिला गैराज पर पहुंची। महिला कार को ठीक करने की बात कहती रही और गैराज मालिक उसे टरकाता रहा।

न्यूड होकर पहुंची गैराज
जब महिला ने ये देख लिया कि उसकी कार को गैराज मालिक ठीक नहीं करेगा और सौदे में भी उसके साथ धोखा हुआ है तो वो विरोध के लिए न्यूड हो गई। नग्न होकर पहुंची महिला को देख गैराज मालिक ताला लगा वहां से निकल गया।

जमकर मचाया उत्पाद
महिला ने इसके बाद गैराज में जमकर उत्पाद मचाया। उसने गैराज की दीवारें तक तोड़ डालीं। इस दौरान वो लगातार भद्दी गालियां भी देती रही। इस दौरान काफी भीड़ वहां जमा हो गई। महिला का उत्पाद घंटो जारी रहा। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने आकर उसे शांत कराया। मामला जून का है लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications