बार में दोस्तों के साथ पार्टी कर रही महिला फंसी ऐसी जगह, वेटर्स ने पैरों से पकड़कर खींचा बाहर
'सिर नीचे और दोनों पैर ऊपर...', दोस्तों के साथ पार्टी कर रही महिला का कैसे हुआ ये हाल
नॉर्थ शील्ड्स: 'थोड़ी थोड़ी पिया करो...', शराब पीने वाले लोगों को अक्सर ये सलाह दी जाती है, लेकिन जब मौका किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी का हो और महफिल जमी हो, तो फिर सलाह-मशविरे का ध्यान कौन रखता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस महिला के साथ, जो अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी, लेकिन वहां एक ऐसी घटना का शिकार हो गई, जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, अपनी दोस्त की जैकेट उठाने के चक्कर में ये महिला सोफे के पीछे गिरकर इस तरह फंस गई कि रेस्टोरेंट के दो लोगों को उन्हें पैरों से पकड़कर खीचकर बाहर निकालना पड़ा।

मौका था दोस्त की बर्थडे पार्टी का
न्यूज वेबसाइट 'द सन' की खबर के मुताबिक, ये मामला इंग्लैंड के नॉर्थ शील्ड्स शहर का है, जहां 40 वर्षीय लिंडसे क्लार्क नाम की महिला अपनी खास दोस्त जूली जैक्शन की बर्थडे पार्टी में गई थी। जूली ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्रोग्राम 'ट्वेलट्वेंटीफाइव' नामक एक शानदार बार में रखा था और लिंडसे क्लार्क के अलावा दोनों की कुछ और दोस्त भी पार्टी में शामिल थीं।

दोस्त की जैकेट उठाने में बिगड़ा बैलेंस और फिर...
बर्थडे केक कटने के बाद सभी ने डिनर किया और मजाक-मस्ती के बाद जब पार्टी खत्म हुई तो सभी दोस्त अपने-अपने घर के लिए चल दिए। इस दौरान बर्थडे पार्टी में मौजूद लिंडसे की एक दोस्त की जैकेट सोफे के एक कोने पर रखी थी। लिंडसे जैसे ही उस जैकेट को उठाने के लिए गईं, वो उनके हाथ से खिसककर सोफे के पीछे गिर गई। लिंडसे को लगा कि वो झुककर जैकेट को निकाल लेंगी, लेकिन इसी कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो लड़खड़ाकर गिर गईं।

सिर नीचे की तरफ और दोनों पैर हवा में
जैकेट उठाने के चक्कर में लिंडसे क्लार्क सोफे के पीछे गिर गईं थी और दीवार-सोफे के बीच में इस तरह फंस गईं कि उनका सिर नीचे की तरफ और दोनों पैर हवा में थे। लिंडसे ने खुद को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं। वहीं, लिंडसे को इस तरह सोफे के पीछे गिरता देख रेस्टोरेंट का स्टाफ तुरंत मदद के लिए पहुंचा और दो लोगों ने पैरों से खींचकर लिंडसे को बाहर निकाला।

रेस्टोरेंट ने फेसबुक पर शेयर किया वीडियो
रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ लोगों, जिनमें लिंडसे की दोस्त भी शामिल थीं, उन्होंने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, रेस्टोरेंट ने भी लिंडसे को ये एहसास कराने के लिए, कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, इस घटना का वीडियो अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। रेस्टोरेंट ने वीडियो के साथ कैप्शन में स्माइली भी लगाई है।

'थोड़ी पतली होती, तो शायद खुद ही निकल जाती'
अपने साथ घटी इस घटना पर लिंडसे क्लार्क ने कहा, 'मैं गई तो थी सोफे के पीछे से अपनी दोस्त की जैकेट निकालने, लेकिन इस चक्कर में खुद ही पीछे की तरफ गिर गई। मैं वहां इस तरह फंस गई थी कि मेरा अपने-आप वहां से निकलना मुश्किल था, इसलिए रेस्टोरेंट के दो लोगों को मुझे पकड़कर निकालना पड़ा। हां, अगर मैं थोड़ी पतली होती, तो शायद खुद को अपने-आप ही निकाल लेती, लेकिन ऐसा नहीं था। और, मेरे दोस्त भी वहां खड़े होकर वीडियो बना रहे थे।'

'दोस्तों को पता है, मैं ऐसी ही हूं'
हालांकि गनीमत ये रही कि इस घटना में लिंडसे को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और जब वो बाहर निकलीं तो खुद भी इस पूरे वाकये पर हंसने लगीं। लिंडसे क्लार्क ने आगे कहा, 'रेस्टोरेंट ने मेरे साथ घटी इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है, क्योंकि उन्हें नहीं लगा कि इसमें कुछ भी गलत था। मेरे पैरों और पेट पर हल्की खरोंचे आई हैं, लेकिन मैं ठीक हूं। थोड़ा अजीब लगा, लेकिन अब ठीक है और मेरे दोस्त जानते हैं कि मैं ऐसी ही हूं।
ये भी पढ़ें- पति के साथ संबंध बना रही थी महिला, तभी ऑन हो गया फेसबुक लाइव
'वाइट वाइन कुछ ज्यादा हो गई थी'
वहीं, लिंडसे की दोस्त जूली ने इस पूरी घटना पर कहा, 'बर्थडे पार्टी में हम सभी लोग पी रहे थे, लेकिन प्रोसेको (वाइट वाइन) कुछ ज्यादा हो गई थी। हमारी एक दोस्त की जैकेट सोफे के पीछे गिर गई थी और जब लिंडसे उसे उठाने के लिए झुकीं तो बैलेंग बिगड़ने की वजह से गिर गईं। वो करीब 10 मिनट तक वहां फंसी रही। हालांकि रेस्टोरेंट का स्टाफ अच्छा था, जिन्होंने मजाक बनाने के बजाय मेरी दोस्त को वहां से तुरंत निकाला। मेरा ये बर्थडे शायद मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।'

'लिंडसे फेमस होना चाहती थी, लेकिन इस तरह...'
जूली ने खुद भी अपनी दोस्त लिंडसे के इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। वीडियो पर अभी तक 2 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। जूली ने वीडियो को लेकर कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि उस वीडियो पर इतने रिएक्शन आएंगे। लिंडसे भी उस वीडियो को एक मजाकिया घटना के तौर पर देख रही हैं। लिंडसे हमेशा कहती थी कि यार मुझे फेमस होना है, लेकिन वो इस तरीके से फेमस होगी, शायद उसने भी नहीं सोचा होगा।'
(सभी तस्वीरें साभार- 'Twelve Twenty Five बार' के फेसबुक पर मौजूद वीडियो से)











Click it and Unblock the Notifications