पति के साथ संबंध बना रही थी महिला, तभी ऑन हो गया फेसबुक लाइव, पिता और दोस्तों तक पहुंचा Video
महिला ने बताया कि जिन 46 लोगों तक उसका फेसबुक लाइव पहुंचा, उनमें लाइव पर क्लिक करने वालों में उसके पिता भी थे।
मिसीसिपी: अगर आप स्मार्टफोन चलाते हैं, तो आपने ये हिदायत भी जरूर सुनी होगी कि कभी भी अपने मोबाइल में अपनी ऐसी तस्वीरें या वीडियो सेव ना करें, जो आपके लिए बेहद निजी हैं। इस हिदायत के पीछे वजह ये है कि कई बार मोबाइल में सेव इस तरह की तस्वीरें और वीडियो किसी ना किसी वजह से लीक हो जाते हैं। अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसमें एक महिला के साथ इससे भी बुरी और अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, ये महिला अपने पति के साथ सेक्स कर रही थी, कि गलती से उसके हाथ से मोबाइल में फेसबुक लाइव ऑन हो गया और महिला के ये निजी पल उसके दोस्तों तक पहुंच गए।

महिला ने टिकटॉक पर वीडियो में बताई पूरी कहानी
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक, मिसीसिपी की रहने वाली इस महिला ने अपने साथ घटी इस घटना को टिकटॉक पर वीडियो के जरिए लोगों के साथ शेयर किया है। टिकटॉक पर @rroberson16 के नाम से इस महिला का अकाउंट है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वो करीब एक हफ्ते तक रोती रहीं थी। महिला के मुताबिक, जिन लोगों तक उनका ये फेसबुक लाइव पहुंचा, उनमें उसके अपने पिता भी शामिल थे, जिस वजह से उसे बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

'गलती से मेरे हाथ से फेसबुक लाइव ऑन हो गया'
इस महिला ने शनिवार को टिकटॉक पर अपना वीडियो शेयर करते हुए बताया, 'ये बात पिछले साल की है, जब मैं बेड पर अपने पति के साथ थी और मोबाइल में फेसबुक पर कुछ देख रही थी। इसी दौरान अचानक मेरे पति चुपके से मेरे करीब आए और मुझे प्यार करने लगे। मैंने भी अपने पति का साथ दिया और मोबाइल को साइड में रख दिया, लेकिन मैं उसे लॉक करना भूल गई और गलती से मेरे हाथ से फेसबुक लाइव ऑन हो गया।'

'46 लोगों तक पहुंच गया वो पर्सनल वीडियो'
महिला ने आगे बताया, 'मैं अपने पति के साथ सेक्स कर रही थी और उसका फेसबुक लाइव मेरे दोस्तों तक पहुंच रहा था। इस दौरान मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे फोन करके बताना भी चाहा कि कुछ गलत लाइव हो रहा है, लेकिन मैं इस सबसे अंजान थी और अपने निजी पलों में खोई रही। मैंने अपने उन सभी दोस्तों की कॉल को नजरअंदाज किया, जो मुझे मेरी गलती के बारे में बताना चाहते थे और मेरे निजी पलों का फेसबुक लाइव कुल 46 लोगों तक पहुंच गया।'

'हम दोनों की आवाज एकदम साफ सुनाई दे रही थी'
अपने टिकटॉक वीडियो में महिला ने आगे बताया, 'जिन 46 लोगों तक मेरा फेसबुक लाइव पहुंचा, उनमें लाइव पर क्लिक करने वालों में मेरे पिता भी थे। जब मैंने मोबाइल उठाया और देखा कि फेसबुक लाइव है, तो मैंने तुंरत उसे बंद किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस दौरान मोबाइल ऐसी कंडीशन में रखा था कि फेसबुक लाइव में किसी तरह का वीडियो नहीं दिखा, लेकिन सेक्स के दौरान हम दोनों की आवाज उसमें एकदम साफ और जोर से सुनाई दे रही थी।'

'मुझे लगा कि मेरी लाइफ अब खत्म'
महिला ने बताया, 'ये सब होने के बाद, हालांकि शुरुआत में मेरे पिता ने ऐसा एहसास नहीं कराया कि उन्होंने मेरे निजी पलों का फेसबुक लाइव देखा था। काफी दिनों तक उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की, लेकिन एक बार इसे लेकर उन्होंने मेरा मजाक जरूर बनाया। इस घटना के बाद मुझे लगा कि मेरी लाइफ अब खत्म हो गई है। मैं एक हफ्ते तक रोती रही। उस बात को मेरे पति भी, जब आज याद करते हैं तो हैरान रह जाते हैं।'

175,000 से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
अपनी इस अजीबोगरीब गलती को स्वीकार करने वाली महिला के इस टिकटॉक वीडियो को अब तक 175,000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने महिला से हमदर्दी भी जताई है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक महिला यूजर ने लिखा, 'अगर मैं आपकी जगह होती तो अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर देती और अपना नाम बदलकर कहीं बहुत दूर चली जाती।'

'मेरी एक दोस्त भी इसी तरह फेसबुक लाइव कर बैठी'
एक और यूजर ने महिला के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शुक्र मानिए, वरना इससे भी बुरा हो सकता था।' इस दौरान कुछ लोगों ने अपने कमेंट में लिखा कि ऐसा करने वाली वो कोई पहली महिला नहीं हैं और इससे पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है। एक यूजर ने कहा, 'मेरी एक बहुत अच्छी दोस्त इसी तरह अपने पति के साथ सेक्स के दौरान गलती से फेसबुक लाइव कर बैठी थी, लेकिन हम लोगों ने कभी इस बारे में कोई बात नहीं की और उस घटना को भुला दिया।'

'आपकी लेगिंग में से कुछ दिख रहा है'
आपको बता दें कि हाल ही में मशहूर सिंगर स्टेसी सोलोमन के साथ भी एक अजीब घटना घटी, जब वो गलती से एक ऐसी ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहनकर सुपरमार्केट पहुंच गईं, जिसमें से उनका अंडर गारमेंट नजर आ रहा था। स्टेसी सोलोमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वो अपने पति के साथ सुपरमार्केट जाने के लिए जल्दबाजी में बाहर निकलते समय आईना देखना भूल गई और ट्रांसपेरेंट लेगिंग पहन आईं। स्टेसी को अपनी भूल का अंदाजा उस वक्त हुआ, जब सुपरमार्केट में एक महिला ने उनके पास आकर बताया कि उनकी लेगिंग में से कुछ दिख रहा है। स्टेसी सोलोमन हैरान थीं कि उन्हें इस हालत में पूरे दिन लोगों ने देखा।
ये भी पढ़ें- 'विक्की-कैटरीना भी देखकर शर्मा जाएं...' कॉन्डम कंपनी ने दोनों के लिए शेयर की ऐसी धांसू पोस्ट











Click it and Unblock the Notifications