'प्‍लीज मेरे घर से मकड़ी भगा दो, मैं साढ़े चार लाख रुपये दूंगी', महिला की पोस्‍ट हुई वायरल

महिला अपने घर की दीवाल पर आई मकड़ी को देखकर इतना डर जाती है कि उसने उसे भगाने के लिए फेसबुक पर एक पोस्‍ट लिखकर मदद मांगी है। इतना ही मकड़ी भगाने वाले को लाखों रुपये देने का भी महिला ने ऑफर दिया है।

huntsman spider

आमतौर पर महिलाओं को घर में छिपकली से डरते हुए आपने सुना होगा, लेकिन मकड़ी से भी डरते हुए देखा या सुना होगा। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला की पोस्‍ट वायरल हो रहा है, वो अपने घर की दीवाल पर मकड़ी को देखकर इतना डरी हुई है कि उसे भगाने के लोगों से मदद मांगी है, इतना ही नहीं महिला ने उसके घर से मकड़ी भगाने वाले को इनाम के तौर पर लाखों रुपये इनाम में देने का ऐलान तक कर दिया है।

spider

महिला ने मकड़ी भगाने के लिए फेसबुक पर मांगी मदद

महिला ने अपनी इस पोस्‍ट के साथ घर की दीवाल पर रेंगती हुई बड़ी सी मकड़ी की फोटो भी शेयर की है। ये ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली ब्रिटिश महिला है। उसने बताया मदद के लिए कोई नहीं मिलने पर, उसने फेसबुक पर एक ये पोस्‍ट की।डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार मकड़ी को रेंगते हुए देखकर ब्रिटेन की ये महिला इतनी डर गई और उसने फेसबुक पर पोस्‍ट शेयर कर लोगों से मदद मांगी।

मकड़ी पकड़ने के लिए 4,091.63 रु का दिया ऑफर

मकड़ी को भगाने वाले को $50 यानी 4,091.63 रुपये का ऑफर तक दे डाला। उसने लिखा जो मेरे घर से ये विशाल मकड़ी को हटा देगा उसे मैं 4,091.63 रुपये दूंगी। महिला ने पोस्‍ट में लिखा "क्या कोई मकड़ियों को पकड़ने का एक्‍सपर्ट है? इस मकड़ी को कूगी में मेरे अपार्टमेंट से बाहर निकालने के लिए किसी को खुशी-खुशी $50 का भुगतान करुंगी।

किसी ने नहीं की मदद तो पुलिस को महिला ने कर दी कॉल

महिला की मदद के लिए जब कोई नहीं पहुंचा तो उसने डर के मारे पुलिस को कॉल कर मदद की गुहार लगाई, हालांकि महिला को तत्काल सहायता नहीं दी गई और उसके अनुरोध को तुरंत ठुकरा दिया।

विशाल मकड़ी को देखकर डर गए यूजर्स, कर रहे ये कमेंट

महिला को मकड़ी की तस्वीर ने यूजर्स को काफी डरा दिया। एक यूजर ने कमेंट किया भाई, वह मकड़ी इंसानों को ग्रह के चेहरे से हटाने की कोशिश कर रही है। वहीं तीसरे ने लिखा मैं इसे किसी के लिए नहीं हटाऊंगा। कुछ हफ़्ते पहले मेरे बेडरूम में एक थी।मैं अपने बिस्तर पर बैठकर इसे देख रहा था और सोच रहा था कि आधी रात को क्या करना है। खैर, मैंने दौड़कर वैक्यूम क्लीनर लिया और उसे चूसा और स्प्रे के आधे कैन को खाली करने के बाद रात भर बगीचे में वैक्यूम लगा दिया।

मकड़ियां से क्‍या होता है जान को खतरा

मकड़ियां देखने में अजीब सी तो नजर आती ही हैं साथ ही जंगल में रहने वाली मकड़ियां जानलेवा तक होती हैं। इंसानों के घरों में जाल बुनने में माहिर मकड़ियों में जो शिकारी मकड़ी होती है वो अपने शिकार को जाल में फंसा कर मौत के घाट उतार तक देती हैं। घरों केआस-पास रहने वाली मकड़ियों को जाल में मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को अपना शिकार बनाती हैं। ये ही कारण है कि मकड़ी को देखते ही कई लोग डरते हैं।

अरचनोफोबिया में मकड़ी से लगता है बहुत डर

अरचनोफोबिया एक ऐसा फोबिया है जो मकड़ियों का चरम डर है। इसका इलाज आमतौर पर एक्सपोजर थेरेपी है, जहां एक व्यक्ति को मकड़ियों या बिच्छू जैसे अन्य अरचिन्ड्स के चित्र और वीडियो दिखाए जाते हैं लेकिन इस फोबिया के सभी मरीजों के साथ ये इलाज करना संभव नहीं होता है। यही कारण है कि मकड़ियों से डरने वाले लोग या तो उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां अरचिन्ड की कोई समस्या नहीं है या कुएं में रेंगते हुए देखकर तुरंत मदद मांगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+