OMG!महिला ने रेलवे स्टेशन से की शादी, बनाती है संबंध
36 साल तक प्यार करने के बाद महिला ने रेलवे स्टेशन से की शादी। मानसिक तौर पर बनाती है संबंध।
कैलिफॉर्निया। शादी दो लोगों के बीच होती है। कभी-कभी ग्रहों और नक्षत्रों की वजह से इंसान को पेड़-पौधे या जानवरों से शादी करनी पड़ती है, लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें एक महिला ने पेड़ या जानवर के साथ नहीं बल्कि एक इमारत के साथ शादी कर ली। जी हां कैलिफॉर्निया की एक महिला ने रेलवे स्टेशन के साथ शादी कर ली।

रेलवे स्टेशन के साथ की शादी
36 सालों तक रेलवे स्टेशन को प्यार करने के बाद अब जाकर महिला ने उससे शादी कर ली है। 45 साल की केरोल ने कैलिफॉर्निया के सेंटा फे रेलवे स्टेशन से 36 सालों तक प्यार किा और फिर उसके साथ शादी कर ली। शादी ही नहीं केरोल का तो यह भी कहना है कि वह मन-ही-मन स्टेशन के साथ संबंध बनाने की भी कल्पना करती हैं।

36 सालों से स्टेशन से प्यार
केरोल करती है कि वो जब 9 साल की थी तभी से स्टेशन के साथ प्यार के संबंध में बंध गई थी। अब उन्होंने इसके साथ शादी भी कर ली है। शादी के बाद अब वो हर दिन इस स्टेशन से मिलने के लिए जाती है। उसे प्यार करती है। उसे गले लगाती है। उसे चुमती है।

स्टेशन के साथ करती है सेक्स
केरोल ने शादी के बाद अपने नाम के साथ अपने पति का भी नाम जोड़ लिया है और अपना नाम बदलकर केरोल सेंटा रख लिया। वो सेंटा फे स्टेशन को प्यार से दैद्रा बुलाती है। केरोल कहती है कि वो स्टेशन की इमारत के साथ मानसिक तौर पर सेक्स भी करती हैं। वो रोज रेलवे स्टेशन से मिलने जाती है। उसकी दीवारों को छूती हैं और उसे किस करती हैं।

धोखा नहीं देगा स्टेशन
केरोल के मुताबिक उन्होंने पहले एक शख्स के साथ प्यार किया, लेकिन 18 महीने के बाद ही उस शख्स ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें छोड़कर चला गया। जिसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन से प्यार करने का फैसला किया, क्योंकि वो कभी उन्हें धोखा नहीं देगा और उन्हें छोड़कर नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications