Video: 1 मिनट में अपने डोले से सबसे ज्यादा सेब कुचलकर इस दमदार महिला ने बनाया रिकॉर्ड
लिन्से लिंडबर्ग ने 1 मिनट में अपने डोलों से सबसे ज्यादा सेब कुचलने का रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली, 15 नवंबर। दुनिया में हर रोज कोई न कोई नए रिकॉर्ड बनाता है, इनमें से कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे क्षेत्र में बनते हैं जिनके बारे में सुनकर कभी कभार हैरानी होती है कि भला इस क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बनाया जा सकता है। ऐसा ही एक अजब-गजब रिकॉर्ड बनाया है लिन्से लिंडबर्ग ने। लिन्से लिंडबर्ग ने 1 मिनट में अपने डोलों से सबसे ज्यादा सेब कुचलने का रिकॉर्ड बनाया है। लिन्से लिंडबर्ग द्वारा रिकॉर्ड बनाते हुए यानि सेबों को अपने डोलों से कुचलते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में लिन्से अपने डोलों से सेबों को कुचलती नजर आ रही हैं।

एक मिनट में 10 सेबों को कुचलकर बनाया रिकॉर्ड
लिन्से लिंडबर्ग उर्फ मामा लू ने एक मिनट में अपने डोलों से 10 सेब कुचलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा है कि लिन्से कंसास में जन्मी एक मजबूत महिला हैं जिन्हें मामा लू के नाम से भी जाना जाता है।

एक मिनट में ताश की 5 गड्डी फाड़ने का रिकॉर्ड भी है लिन्से के नाम
अपने मजबूत डोलों से एक मिनट में 10 सेबों को मसलने का रिकॉर्ड तो लिन्से बना ही चुकी हैं। इसके अलावा लिन्से के नाम एक और अद्भुत रिकॉर्ड है। लिन्से ने 1 मिनट में ताश की 5 गड्डी फाड़ने का भी रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा लिन्से के नाम डेढ़ मिनट में सबसे ज्यादा टेलीफोन डायरेक्ट्रीज फाड़ने का भी रिकॉर्ड है।

वीडियो पर जमकर आ रहे लाइक्स
लगभग 10 घंटे पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 33,000 लाइक्स मिल चुके हैं, और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके अलावा इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा- अद्भुत में बड़े होकर ऐसा ही बनना चाहती हूं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- शानदार। आपका इस वीडियो पर क्या विचार है।












Click it and Unblock the Notifications