LinkedIn की नौकरी छोड़कर महिला ने किया दुनिया घूमने का फैसला, ऐसे शुरू हुई जर्नी

एक महिला ने ट्विटर पोस्ट के जरिये लोगों को बताया कि कैसे उनसे अपनी नौकरी छोड़कर दुनिया घूमने और अपने पैशन को फॉलो करने का फैसला किया।

Woman left her job

Woman left Linkedin job: अपने पैशन और सपनों का पीछा करते हुए कई लोग नौकरी छोड़ देते हैं। ये बात कई लोगों के लिए तो रियलिटी हो सकती है तो कई अब भी सपनों के पीछे भागने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।

अब हाल ही में एक महिला ने लिंक्डइन की अपनी नौकरी को छोड़ दुनिया घूमने का फैसला लिया। महिला की ये स्टोरी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है।

आकांक्षा मोंगा नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, मैंने लिंक्डइन में अपनी नौकरी छोड़ दी। जब मैंने छोड़ा, मैंने खुद से अपने पैशन को फॉलो करना का प्रॉमिस किया और फुल टाइम घूमने का फैसला किया। जब मैंने नौकरी छोड़ी, तो इंस्टाग्राम पर मेरे 2 लाख के करीब फॉलोवर्स थे। मैं जानना चाहती थी कि आखिर कैसे सब होता है।

महिला का दावा है अब तक वो 12 देश घूम चुकी है। उनके पास अपनी एक टीम भी है। महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अपने पैशन को ही अपना करियर बनाओ। तो दूसरे ने महिला को बधाई दी।

एक यूजर ने कहा कि आपको ढेर सारी इज्जत। तो एक ने कहा कि आपके सामने कितनी ही परेशानियां आई होंगी। लेकिन आपने उन्हें कैसे मैनेज किया? आपकी कहानी तो वाकई में प्रेरित कर देने वाली है। महिला ने अपनी इस जर्नी से न जाने कितने ही युवाओं को प्रेरणा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+