बचपन से जिसे समझ रही थी पिता वो निकला कोई और, 36 साल से मां ने छुपा रखा था ये सीक्रेट
एक महिला की जिंदगी उस वक्त पूरी तरह से बदल गई जब उसे पता चला कि जिसे वो बचपन से अपना बाप समझ रही है वो शख्स कोई और है। ये राज उसकी मां ने पिछले 36 सालों से छुपा कर रखा था।
जिसके कंधो पर खेलकर आप बड़े हुए हों, जिसकी उंगली पकड़कर आपने चलना सीखा हो, अगर आपको पता लगे कि वो आपका अपना है ही नहीं, तो कैसा लगेगा। ऐसा ही कुछ हुआ टिफनी नाम की एक लड़की के साथ।

द मिरर से बात करते हुए टिफनी ने बताया कि उसका पालन पोषण उसके सौतेले पिता ने किया। ऐसे में उसे डीएनए टेस्ट कराने की जरूरत कभी महसूस हुई ही नहीं। टिफनी के ये पिता कैंसर की वजह से गुजर गए थे। ऐसे में वो हमेशा यही सोचती थी कि वो कैसे रहे होंगे। अगर वो जिंदा होते तो टिफनी संग उनका रिश्ता कैसा होता। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो टिफनी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल साल 2018 में टिफनी को पता चला कि किसी रैंडम स्पर्मडोनर से उसकी मां गर्भवती हुई थी। 36 सालों तक मां ने ये बात छिपाकर रखी थी। मां के पति की मौत तब हो गई थी, जब टिफनी महज 4 साल की थी। मां ने इसलिए ये बात उससे छिपाकर रखी क्योंकि उनके पति नहीं चाहते थे कि टिफनी को ये राज पता चले। ऐसे में मां ने ये वादा निभाकर रखा।
हालांकि, उसके जन्मदिन से ठीक पहले उसकी मां ने ये राज उसे बताया। टिफनी ने बोला कि मुझे ऐसा महसूस हो रहा था मानो मैं पीछे की ओर गिर रही हूं। मैं सदमे में थी। हालांकि बाद में मुझे ये बात पता चली कि आखिर मा्ं ने ये बात मुझसे क्यों छिपाकर रखी। हैरानी की बात है कि दादी को भी इस बारे में नहीं पता था इसलिए इतने सालों तक ये बात छिपी रही।












Click it and Unblock the Notifications