लंबे समय से केयर टेकर संग गुल खिला रही थी पत्नी, दिव्यांग पति को गुलाम बनाकर रखा भूखा
Woman kept husband as slave: कोई हैवानियत की कितनी हदें पार कर सकता है, ये बात एक महिला ने उस वक्त साबित कर दिखाई, जब उसने पति संग बहुत बुरा सलूक किया। चार सालों तक महिला ने पति को गुलाम बनाए रखा।
महिला का अपने केयर टेकर के साथ अफेयर था। अब हैवानियत के मामले में दोनों को 11 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी महिला की पहचान 49 साल की सारा समरहेट-होउ के तौर पर हुई है।

इंडिपेंडेंट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला और उसके केयर टेकर पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर महिला के पति टॉम समरसेट को गुलाम बनाकर उसे यातना दी है। मामले मे ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ काउन कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
जांच में पता चला कि शारीरिक तौर पर भी दोनों ने पीड़ित को नुकसान पहुंचाया है। टॉम दिव्यांग हैं ऐसे में उन्हें पलंग पर ही रहना होता था। इस मामले को टॉम के दोस्त और बहन पूरी दुनिया के सामने लेकर आए। टॉम का कहना है कि उन्हें पता लगा कि पत्नी और वेब ने पांच साल तक उन्हें परेशान करने की योजना बनाई थी।
टॉम ने बताया कि उनकी पत्नी उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। वो अब किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते। सारा से मिलने से पहले मेरा करियर था। मैं सिनेमा और पब भी जाया करता था। मेरी जिंदगी भी अच्छी खासी थी। लेकिन जब से जियॉर्ज वेब की हमारी जिंदगी में एंट्री हुई, तो ये सारी चीजें थम गई। अब टॉम एक केयर होम में रह रहे हैं।
टॉम के द्वारा लगाए सारे आरोप सच पाए गए हैं। बताया गया कि कैसे टॉम को पूरे 3 सालों तक बुरी स्थिति में रखा गया। उन्हें खाना और पानी तक नहीं दिया जाता था। वो कपड़ों में ही पेशाब करने को मजबूर थे। उन्हें दूध देने वाली गाय के जैसे ही रखा गया। जानवरों जैसा व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, टॉम को अपने परिवार से भी दूर रखा गया। इसके बाद खुद टॉम के परिवार ने ही इस बात का खुलासा किया कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications