महिला को हेयर एक्सटेंशन करवाना पड़ा महंगा, बहने लगा खून और फिर...

Hair extension goes wrong: आजकल खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। महिलाओं की बात करें तो सबसे ज्यादा सुंदर दिखने के इस दौर में महिलाएं कई तरह की सर्जरी और ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। इन्हीं ट्रीटमेंट में से एक हेयर एक्सटेंशन भी हैं। लेकिन हाल ही में एक महिला को हेयर एक्सटेंशन करवाना काफी भारी पड़ गया।

महिला ने बताया कि सुंदर दिखने के लिए उसने हेयर एक्सटेंशन करवाया था। लेकिन ये गलत तरीके से हो गया और उसके सिर से अचानक खून बहने लगा। महिला के सिर पे छाले भी पड़ गए।

hair

इंग्लैंड में रहने वाली इस महिला ने एक्सटेंशन करवाने के बाद सिर पकड़ लिया। खून निकलने और छाले निकलने के अलावा महिला के बाल भी तेजी से झड़ने लगे। जब महिला को एक साथ इतनी सारी दिक्कतें होने लगीं तो उसे अपना सिर ही मुंडवाना पड़ गया।

अब इस महिला की कहानी सुर्खियों में बनी हुई है। सुंदर दिखने के लिए अकसर लोग अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ करते हैं। बालों की बात करें तो आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में बालों की समस्या से हर दूसरा इंसान जूझ रहा है। लेकिन अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की बजाय लोग ट्रीटमेंट्स की ओर दौड़ते हैं। इस महिला ने भी ऐसा ही किया।

लेकिन महिला को जल्द ही समझ आ गया कि उसने बहुत बड़ी गलती की है। हालांकि, महिला को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा और अपने सिर के सारे बाल निकलवाने पड़ गए। ऐसे ही कई मामले सामने आए हैं जिनमें सुंदर दिखने की होड़ में लोगों ने अपने शरीर के साथ ही खिलवाड़ कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+