'लगता है सीमा हैदर की बात चल रही...' बारिश में कोई परवाह किए बिना बात करने में बिजी आंटियां, लोगों ने लिए मजे
मॉनसून का समय आते ही बाढ़ और भूस्खलन जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। भारी बारिश ने हाल ही में दिल्ली का जो हाल किया, उसने सबको परेशान करके रख दिया था। कई नदियां खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही थी। सड़कें पानी से लबालब हो रखी थीं और बच्चे स्विमिंग करते नजर आ रहे थे।
जैसे बाढ़ के पानी में स्विमिंग कर रहे बच्चों को कोई परवाह नहीं थी, वैसे ही लगता है वायरल वीडियो में दिख रही महिलाओं को भी लगता है कि किसी चीज को लेकर कोई परवाह ही नहीं है।

तीन महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि बारिश हो रही है और महिलाएं बिना किसी चिंता परवाह के बस अपनी बातचीत में मग्न हैं। महिलाओं को इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि काफी बारिश हो रही है। महिलाओं के सामने कुछ बच्चे भी बारिश के पानी में उछलते-कूदते नजर आ रहे हैं।
महिलाएं बैठी हैं और पास में ना तो छाता है ना ही बारिश से बचने का कोई और तरीका। बस ग्रुप में बैठकर वे बातें करे जा रही हैं। वीडियो को ट्विटर यूजर 'Swatkat' ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि तेज बारिश में भी इस प्रकार के डाटा ट्रांसफर को रोक नहीं सकती। कई लोगों ने इसे डाटा ट्रांसफर बताया तो कईयों ने इसे आंटी नेटवर्क कहा।
वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कहा कि मानसून वाले नेटवर्क और आंटियों का ये नेटवर्क। एकने कहा कि स्त्री देश का सबसे तेज नेटवर्क है। एक ने कहा कि ये लोग सीमा हैदर के बारे में बातचीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications