एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के लिए महिला ने शादी में बुक की एक टेबल, लोग बोले- 'बड़ी हिम्मत है...'

चीन की एक महिला ने अपनी शादी में एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स को इनवाइट किया। लोग टेबल देखकर काफी हैरानी जता रहे हैं। लोगों ने कहा कि महिला के अंदर काफी हिम्मत है।

Invitation to ex boyfriends

Table for ex boyfriends: अकसर लोग अपने पुराने रिश्तों को पीछे ही छोड़ देते हैं और जिंदगी की नई शुरुआत करते वक्त उन्हें शामिल करने का सोचते ही नहीं। लेकिन चीन की एक दुल्हन उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब उसने अपनी शादी में एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स के लिए एक टेबल तैयार की। इस टेबल पर महिला ने टेबल ऑफ एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स का कार्ड भी लगाया। महिला के पुराने लवर उसकी शादी में आए भी और जमकर खाना भी खाया। अब ये महिला और ये शादी इंटरनेट पर सुर्खियों में बने हुए हैं।

टेबल फॉर एक्स
महिला ने फैसला किया कि वो अपनी शादी में सारे पुराने ब्वॉयफ्रेंड्स को इनवाइट करेगी। महिला की शादी को उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स ने अटेंड भी किया। महिला ने अपने पुराने लवर्स के लिए जिस टेबल को रिजर्व करके रखा हुआ था, उसमें सिर्फ पांच लोगों के बैठने की ही जगह थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि टेबल पर रखे प्लेकार्ड पर लिखा हुआ है- टेबल ऑफ एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स।

महिला की शादी में पहुंचे ब्वॉयफ्रेंड्स
टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, जब महिला के एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स शादी में पहुंचे, तो वे टेबल पर बैठे काफी अजीब महसूस कर रहे थे। ये सभी लोग एक दूसरे के आस-पास ही बैठे हुए थे। इस टेबल पर लड़कों के अलावा एक महिला भी बैठी हुई दिखाई दे रही थी। लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये महिला किसी एक शख्स की पार्टनर हो सकती है।

हैरान हो रहे हैं लोग
सोशल मीडिया पर लोग इस टेबल पर बैठे महिला के सारे एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स को देखकर काफी हैरानी जता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सभी लोग एक जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि इन सभी लोगों की यहां आने की हिम्मत कैसे हुई। वहीं कई लोगों ने हैरानी जताई कि कैसे महिला ने एक जैसे दिखने वाले इतने लड़कों को डेट किया।

'क्या मैं सही देख रहा हूं?'
सोशल मीडिया पर जो भी इस महिला के बारे में सुन रहा है, काफी हैरानी जता रहा है। एक यूजर ने कहा कि क्या मैं सही देख रहा हूं? महिला के सारे एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स एक जैसे क्यों नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उसका पति कैसा दिखता होगा.. ये जानना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। एक ने कहा कि महिला ने ही इन्हें बुलाकर हिम्मत नहीं दिखाई, बल्कि इन्होंने आकर भी बड़ी हिम्मत का काम किया है।

दुल्हन पर भड़क उठे लोग
सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन के इस कदम पर बड़ी ही हैरानी जता रहे हैं। कईलोगों ने कहा कि ये लास्ट मौके पर दुल्हन ने किया होगा। वहीं कई लोगों का कहना है कि ये बड़ा ही सोच समझकर उठाया गया कदम है। वहीं कई लोगों ने दुल्हन के इस कदम के बारे में बात करते हुए कहा कि ये गलत है और दुल्हन द्वारा किया गया बेहद ही गलत काम है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। ये किसी का अनादर करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+