Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुदरत का करिश्मा! लड़की ने पैदा किए जुड़वां बच्चे, लेकिन दोनों के बाप हैं अलग-अलग, जानें ऐसा कैसे हुआ?

नई दिल्ली, 07 अगस्त: नेचर कई बार ऐसे कुछ करिश्मा कर देती है। जिसे पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि साइंस के पास भी इन चमत्कारों का जवाब नहीं होता है। यूरोपीय देश पुर्तगाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ,उन जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग है। दरअसल लड़की ने 24 घंटे के अंदर दो लोगों के साथ सेक्स किया था।

लड़की ने 24 घंटे में 2 लोगों के साथ किया सेक्स

लड़की ने 24 घंटे में 2 लोगों के साथ किया सेक्स

पुर्तगाली शहर माइनिरोस की 19 साल की एक महिला ने एक ही दिन दोनों पुरुषों के साथ सेक्स करने के बाद दो अलग-अलग पिताओं के जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ये खुलासा डीएनए टेस्ट से हुआ है। डीएनए टेस्ट उस शख्स ने कराया था, जिससे महिला ने कहा था कि, वह उन दोनों बच्चों का बायलॉजिकल पिता है। लेकिन रिजल्ट चौंकाने वाला आया। उन दोनों बच्चों में वह सिर्फ एक का ही पिता है।

पिता को लेकर पता चला चौंकाने वाला सच

पिता को लेकर पता चला चौंकाने वाला सच

इसके बाद महिला ने खुलासा किया कि, उस दिन महिला ने एक अन्य शख्स के साथ भी सेक्स किया था। जिसके बाद महिला ने उस शख्स को बुलाया और उसका भी डीएनए टेस्ट कराया। रिजल्ट आया कि, वह दूसरा बच्चा उस दूसरे शख्स का है। महिला ने कहा कि,मैं परिणामों से हैरान थी। मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है और बच्चे बहुत समान हैं।

डीएनए रिजल्ट्स को देखकर हैरान

डीएनए रिजल्ट्स को देखकर हैरान

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का कहना है कि वो एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशनशिप में थी। यही वजह है कि उसके साथ ये केस हुआ। वो खुद डीएनए रिजल्ट्स को देखकर हैरान है। 8 महीने के होने के बाद बच्चों की पहचान हो पाई और फिलहाल बच्चे करीब डेढ़ साल के हैं। जन्म प्रमाण पत्र अभी भी सिर्फ एक व्यक्ति को दोनों बच्चों के पिता के रूप में पंजीकृत कराया गया है।

ये दुनिया में ज्ञात 20 वां ऐसा मामला है

ये दुनिया में ज्ञात 20 वां ऐसा मामला है

महिला ने कहा कि ,वह उन दोनों का ख्याल रखता है, मेरी बहुत मदद करता है और उन्हें वह सभी आवश्यक सहायता देता है जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है। वैज्ञानिक भाषा में ऐसे मामलों को हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। ये दुनिया में ज्ञात 20 वां ऐसा मामला है।

क्यों होता है ऐसा

क्यों होता है ऐसा

पुर्तगाल के न्यूज आउटलेट G1 के मुताबिक ऐसी प्रेगनेंसी तब होती है जब मां के दो एग्स दो अलग पुरुषों के स्पर्म से फर्टिलाइज़ होते हैं। उनका जेनेटिक मटीरियल मां का होता है लेकिन प्लेसेंटा अलग होती हैं। उन्होंने आगे कहा "गर्भावस्था बिना किसी जटिलता के ठीक थी। लड़के स्वस्थ पैदा हुए थे और उसे कभी स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+