समुद्र किनारे कुत्ते संग टहल रही थी महिला, तभी अजीबोगरीब चीज पर पड़ी नजर, पता चलने पर रह गई दंग

समुद्र किनारे अपने कुत्ते संग टहल रही महिला को तट पर कुछ अजीबोगरीब चीज देखने को मिली। इसकी ना कोई गंध थी और ना ही ये साफ समझ में आ पा रही थी। इसके बाद महिला ने इसकी तस्वीर पोस्ट की।

समु्द्र बेहद रहस्यमयी चीजों का खजाना है। कई तरह के जानवरों का ये निवास है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अकसर समुद्र से कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो जाती हैं। हाल ही में समुद्र किनारे कुत्ते संग टहल रही महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसे किनारे पर एक अजीबोगरीब चीज दिखी। ये चीज देखकर महिला एक बार को तो काफी चौंक गई और उसे समझ में ही नहीं आया कि ये क्या हो सकता है। देखने में असामान्य लग रही इस चीज में कोई गंध नहीं थी, इसलिए भी महिला को पता नहीं चल पा रहा था कि ये आखिर है क्या? इसे समझने के लिए महिला ने इसे इंटरनेट पर साझा किया और फिर जब पता चला कि ये क्या है, महिला काफी हैरान हो गई।

कुत्ते संग टहल रही थी महिला

कुत्ते संग टहल रही थी महिला

अकसर लोगों को शाम के समय समुद्र किनारे वॉकिंग करने का शौक होता है। लेकिन कई दफा समुद्र से कई चीजें पानी के बहाव के कारण किनारे पर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ उस वक्त भी हुआ, जब महिला अपने कुत्ते संग समुद्र किनारे टहल रही थी।

महिला ने सुनाई पूरी कहानी

महिला ने सुनाई पूरी कहानी

डेली स्टार की खबर के मुताबिक, हेलेन मार्लो नाम की इस महिला का कहना है कि वे जब अपने कुत्ते को टहला रही थीं, तो समुद्री शैवाल से ढकी हुई किसी चीज पर उनकी नजर पड़ी। ये चीज देखने में बेहद ही असामान्य लग रही थी। इसमें कोई गंध भी नहीं थी। इसलिए महिला समझ ही नहीं सकी कि आखिरकार ये हो क्या सकता है?

लोगों ने किया रिएक्ट

लोगों ने किया रिएक्ट

समुद्र किनारे मिली इस चीज की पहचान करने के लिए इसकी तस्वीर ब्रिटिश मरीन लाइफ स्टडी सोसाइटी के फेसबुक पोस्ट पर शेयर की गई। इसके बाद यूजर्स कमेंट्स करने लगे कि ये आइटम मछली पकड़ने के जाल से लेकर प्लेसेंटा तक.. कुछ भी हो सकता है।

आखिर लग गया अजीबोगरीब चीज का पता

आखिर लग गया अजीबोगरीब चीज का पता

इसके बाद हेलेन ने कहा कि फेसबुक पर डालने के बाद इसे लेकर कई तरह की राय थीं। ये काफी ताजा लग रहा था और इसमें कोई गंध नहीं थी। ऐसे में इसे देखकर मेरा कुत्ता भी पागल हो गया। लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। ऐसा लग रहा है कि ये व्हेल मछली की आंत थी।

व्हेल मछली का पेट है ये चीज

व्हेल मछली का पेट है ये चीज

एक्सपर्ट्स भी इस बात को लेकर श्योर नहीं थे, कि ये चीज क्या हो सकती है? लेकिन बाद में मरीन स्ट्रेंडिंग्स नेटवर्क के कार्नवॉल वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने बाद में पहचान की कि ये अजीबोगरीब चीज व्हेल मछली का पेट है, जो काफी वक्त पहले तट पर ही मर गई थी। इसके बाद जीवविज्ञानियों ने सोचा कि अगर ये व्हेल प्लेसेंटा हो सकता है तो ये एक रोमांचक खोज होती।

क्या बोले जीव वैज्ञानिक?

क्या बोले जीव वैज्ञानिक?

ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये जानवर समुद्र तट के किनारे आकर फंस जाते हैं और मर भी जाते हैं। जीवविज्ञानियों ने कहा कि अकसर समुद्र किनारे कई स्तनधारी जीव जैसे डॉल्फिन्स, व्हेल और पोर्पोइज मिलते हैं, जो दुर्भाग्य से समुद्र तटों पर मृत पाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+