गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए लड़का रहने लगा बिस्तर के नीचे, रात में हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई पोल

नई दिल्ली, 28 मार्च: सोचिए जब आपको पता चले कि, आपके बिस्तर के नीचे को एक शख्स रह रहा है और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है। तो आप सदमे में जा सकते हैं। ऐसी ही चौंकाने वाली घटना अमेरिका से सामने आई है। जहां पर एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म कर लिया, लेकिन वह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से अलग होना नहीं चाह रहा था। उसने गर्लफ्रेंड का पीछा छोड़ने की जगह उसके बिस्तर के नीचे ही अपना ठिकाना बना लिया।

गर्लफ्रेंड के बिस्तर के नीचे रह रहा था शख्स

गर्लफ्रेंड के बिस्तर के नीचे रह रहा था शख्स

यह सुनने में शायद आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच्ची घटना है। अमेरिका के अटलांटा में रहने वाली लिबी क्लीव्स ने अपनी एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ी एक घटना सोशल मीडिया पर शेयर की है। डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने टिकटॉक पर बताया कि वो एक बेहद अच्छे क्रिश्चियन लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों साथ में चर्च जाया करते थे और लिबी उसके दोस्तों और परिवार वालों से भी मिल चुकी थी।

इसलिए किया था ब्रेकअप

इसलिए किया था ब्रेकअप

लिबी ने बताया कि, हम शादी के बारे में सोच रहे थे, और अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर रहे थे। तभी हम दोनों के रिश्ते के बीच कुछ ऐसा हुआ कि, हमने एक दूसरे से मिलना बंद कर दिया। हम अलग हो चुके थे। जिसके बाद हमारा रिश्ता खत्म हो गया। लेकिन एक दिन मैंन अपने बेड के नीचे किसी के सांस लेने की तेज आवाज सुनी। तब मुझे पता चला कि, वह मेरा पीछा कर रहा है और हफ्तों से मेरे टूथब्रश का इस्तेमाल कर रहा है।

ऐसे सामने आई सच्चाई

ऐसे सामने आई सच्चाई

लिबी ने बताया कि, वो मुझे इतना इमोशनली समझदार नहीं लगा कि शादी कर सके। इसलिए हमने ब्रेकअप कर लिया। एक रात मैंने बहुत तेज़ खर्राटों की आवाज सुनी और मैंने अपने बिस्तर के चारों ओर देखा, जब मैंने अपने स्टोरेज बिन को बिस्तर के नीचे से हटाया तो मुझे वह नीचे लेटा मिला। लिब्बी को बताया कि वह हफ्तों से उसके बिस्तर के नीचे छिपा था और कमरे में अपना कोलोन छिड़क रहा था।

ऐसे उस शख्स से छूटा पीछा

ऐसे उस शख्स से छूटा पीछा

लिबी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से जब इस हरकत को लेकर पूछा तो उसने बताया कि वो देखना चाह रहा था लिबी अकेले में क्या करती है। इसके अलावा उसने लिबी को ये भी बताया कि वो कई हफ्तों से उसी का टूथब्रश इस्तेमाल कर रहा है। लिबी ने बताया कि, उसका बॉयफ्रेंड सनकी शख्स है, इसलिए उसने कोर्ट से रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर लिया जिसके बाद से एक्स बॉयफ्रेंड से उसने पूरी तरह दूरी बना ली। सोशल मीडिया पर लोग लिबी के फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+