महिला ने आर्डर किया KFC सैंडविच, उसके साथ मिले 43 हजार रुपये, मिली हुई रकम का जो किया उसे सुनकर रह जाएंगे दंग
महिला ने आर्डर किया KFC सैंडविच, उसके साथ मिले 43 हजार रुपये, मिली हुई रकम का जो किया उसे सुनकर रह जाएंगे दंग
Woman found 43,000 rupees in KFC sandwich: केएफसी ब्रांड पूरी दुनिया में मशहूर है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें केएफसी से मात्र एक सैंडविच आर्डर करने वाली महिला मालामाल हो गई क्योंकि सैंडविच के बीच में उसे 43 हजार रुपये मिले जिसे देख वो हैरान हो गई। इस महिला ने फ्री में मिले पैसे के साथ जो किया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

ऑर्डर किए सैंडविच के साथ दिखी कई नोट
ये महिला अमेरिका जॉर्जिया में जैक्सन की रहने वाली हैं जिसका नाम जोआन ओलिवर है। 60 पार महिला को रास्ते में जाते समय भूख लगी तो उसने केएफसी के ड्राइव थ्रू में एक सैंडविच ऑर्डर किया। उसने एक सैंडविच आर्डर करके वही खड़ी हो गई। उसे जब सैंडविच आर्डर में मिले तो उसके अंदर से झांकती हुई नोटों को देखकर वो दंग रह गई।

गिनी तो पता चला सैंडविच के साथ 43 हजार रुपये थे
जोआन ने तुरंत दूर जाकर गिनना शुरू किया तो वो दंग रह गई क्योंकि उसकी सैंडविच के साथ 43 हजार रुपये थे। आमतौर पर जमीन पर पड़ा हुआ पैसा हो या ऐसे गलती से हाथ लगा हुए पैसा हो इंसान उस पर अपना ही अधिकार समझता है और उड़ा देंगे लेकिन इस महिला ने जो किया उसके बाद सब उसकी खुद्दारी की तारीफ कर रहे हैं।

महिला को पैसों की जरूरत थी लेकिन...
इतने अधिक पैसे देखकर वो दंग हो गई उसने जब उसे गिना तो वो 500 डॉलर ही गिन पाई थी कि उसने गिनना बंद कर दिया था। उसकी कई जरूरतें थी इसके बावजूद उसने खुद्दारी दिखाई

महिला ने पुलिस को बुलाकर कर बताई सच्चाई
अगर वो चाहती वो उनमें से कुछ पैसों से शॉपिंग या अन्य जरूरतों पर खर्च कर सकती थी लेकिन उसने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया क्योंकि उसका कहना है कि अगर आप किसी के साथ बुरा करेंगे तो आपके साथ भी बुरा होगा।

जानिए कैसे आई सैंडविच के साथ इतनी बड़ी रकम
पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि वो केएफसी के कैश काउंटर का डेली डिपाजिट था जो गलती से महिला के सैंडविच बैग में रख दिया गया।

महिला की ईमानदारी से बच गई गरीब मैनेजर की नौकरी
महिला ने पैसा वापस कर दिया इसलिए केएफसी के मैनेजर की नौकरी बच गई वरना उस छोटी सी नौकरी करने वाले की नौकरी तो जाती ही साथ ही उसे वो गंवाया हुआ 43 हजार रुपये भी भरने पड़ते।

जोआल ने अपनी ईमानदारी से जीता सबका दिल
जोआन की खुद्दारी और ईमानदारी देखकर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। पुलिस ने कहा ऐसे ही ईमानदार लोग शहर में हो तो शहर बेहतर बनता है।












Click it and Unblock the Notifications