'पूरे महीने का राशन पायजामे में फिट...' आंटी ने कपड़ों में भर दिया मॉल का सामान, भारी बेइज्जती का VIDEO वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियोज देखे होंगे। कई बार ये वीडियोज हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि भला ऐसा भी होता है क्या। ऐसा ही एक क्लिप अब सुर्खियों में है, जिसमें एक महिला का टैलेंट देख आप भी कानों पर हाथ रखने कोमजबूर हो जाएंगे। टैलेंट ये कि महिला ने मॉल से एक महीने का राशन अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था। लेकिन सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, वो बेहद ही हैरत भरा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अनिल शर्मा नाम के यूजर ने महिला का वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उसने मासा अल्लाह लिखा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने काफी सारे कपड़े पहने हुए हैं। एक बार को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये महिला काफी मोटी है। लेकिन जब वो सिक्योरिटी के कहने पर अपने कपड़ों से सामान निकालती है तो सारा सच बाहर आ जाता है।

महिला ने अपने कपड़ों में एक नहीं दो नहीं बल्कि ढेर सारा सामान छिपाकर रखा हुआ था। उसने कपड़ों से लेकर थोड़ी राशन भी छिपाकर रखी हुई थी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखने के बाद लोग बैहद हैरान हैं। कई लोगों का कहना है कि वाह क्या टैलेंट है। कईयों ने कहा कि यार ऐसा कोई कैसे कर सकता है। कैसे लोग ये सब कर लेते हैं। कईयों ने तो महिला के धर्म पर ही सवाल खड़े कर दिए।
एक यूजर ने कहा कि आंटी ने तो पूरे महीने का राशन अपनी लेगिंग्स पर ही फिट कर लिया। एक औऱ ने कहा कि जब तक देखो सामान ही निकलने में लगा हुआ है। आखिर इतना सारा सामान कोई लेगिंग्स में कैसे छिपा सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications