Watch Video: नहीं देखी होगी दो औरतों की ऐसी लड़ाई, दिल्ली मेट्रो में बहस के बीच महिला ने छिड़का पेपर स्प्रे
Delhi Metro Video: वायरल वीडियो में दो महिलाएं दिल्ली मेट्रो में आपस में लड़ रही हैं। देखते ही देखते एक महिला दूसरी के ऊपर पेपर स्प्रे छिड़क देती है। जिसके बाद वहां बैठे लोग खांसने लगते हैं।

Women fight in Delhi metro: दिल्ली मेट्रो के वीडियोज सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते हैं। कई बार लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में लोगों को अजीबोगरीब हरकतें करते हुए तो कभी लड़कियों को उर्फी जावेद को कॉपी करते हुए बीते दिनों कई वीडियोज वायरल हुए हैं। अब मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ती झगड़ती नजर आ रही हैं। बहस होते होते बात यहां तक आ पहुंची कि एक महिला ने अपने बैग से पैपर स्प्रे निकालकर दूसरी औरत पर छिड़क दिया। जिसके बाद वहां आसपास बैठे लोग जोर-जोर से खांसने लगे। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)
दो महिलाओं में हुई लड़ाई
वायरल हो रहा ये वीडियो @TajinderBagga नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि दिल्ली मेट्रो का एक और सीन। वीडियो में पहले देखा जा सकता है कि सीट को लेकर दो महिलाएं आपस में बहस कर रही होती हैं। देखते ही देखते दोनों में झड़प होने लगती है और फिर सामने वाली महिला अपने बैग से कुछ निकालने लगती है। महिला बोलती है कि मैंने ये स्प्रे तुम जैसी औरतों के लिए ही रखा है।
एक औरत ने मुंह पर छिड़का स्प्रे
इतने में वो स्प्रे दूसरी औरत के मुंह पर छिड़क देती है। इसके बाद वहां पास बैठे लोग भी खांसने लगते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि भारत नया नया अमीर हो रहा है, कोई भी खुद को किसी से कम नहीं समझ रहा, जिसका ये परिणाम है। एक और यूजर ने कहा कि इस देश के लोग सुविधाओं में रहने के आदी नहीं हैं। उन्हें वही जनरल डिब्बा पसंद है, जहां बैठने की तो क्या खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती।
'मेट्रो में लोग इतने पागल क्यों हो रहे...'
वहीं कई लोगों ने दिल्ली मेट्रो से आजकल वायरल हो रहे इस तरह के वीडियोज पर दुख जताया है। एक ने कहा कि ये आजकल मेट्रो में लोग इतने पागल क्यों हो रहे हैं। दिल्ली और एनसीआर की जनता बड़ी अजीब सी है। वहीं कई लोगों ने कहा कि मेट्रो के पहले डिब्बे में क्या क्या होता है, कोई भी नहीं जानता। वहीं कई लोगों ने इस तरह के वीडियो को सपोर्ट भी किया। एक यूजर ने कहा कि अच्छा तो है लोग इस तरह का ड्रामा देखते हैं और फिर अपने बिजी शेड्यूल में चले जाते हैं।
वायरल हुई आंटियों की लड़ाई
एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि आंटियों की लड़ाई देखने के बाद बड़ा मजा आया। एक ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो आजकल लोगों को गुस्सा दिल्ली मेट्रो में ही आता है। बताते चलें कि इस तरह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग बुरी तरह से लड़ते दिख रहे थे। ये वीडियो भी दिल्ली मेट्रो के अंदर का ही था।
मेट्रो में दिखी उर्फी की फैन
दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो बीते दिनों सुर्खियों में रहा था, जिसमें एक लड़की आधे अधूरे कपड़े पहनकर खड़ी नजर आ रही थीं। एक वीडियो में लड़की को बैग लगाए देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही वो खड़ी होती है, लोगों के होश ही उड़ जाते हैं। लड़की बहुत छोटे-छोटे कपड़ों में नजर आती है। वीडियो देखने के बाद लोग भी हैरान हो रहे हैं। दिल्ली मेट्रो अजीबोगरीब लोगों और वीडियोज के चलते खूब सुर्खियों में बना हुआ है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications