चलती ट्रेन के नीचे बेहोश होकर जा गिरी महिला, फिर जो हुआ उसे देखकर नहीं होगा यकीन
ब्यूनस आयर्सो, 20 अप्रैल: 'जाको राखे साईयां मार सके ना कोए' वाली कहावत अर्जेंटीना में देखने को मिली। अर्जेंटीना में चलती ट्रेन के नीचे बेहोश होकर गिरी एक महिला चमत्कारिक रूप से बच गई। ये घटना ब्यूनस आयर्सो के एक स्टेशन की बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि ट्रेन महिला के ऊपर गुजर गई। उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई। इस नजारे को देखने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

महिला के ऊपर से गुज़र गई ट्रेन
वीडियो में दिखाया गया है कि स्टेशन के पास एक ट्रेन गुजर रहीहै। तभी स्टेशन पर खड़ी एक महिला लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ती है और देखते ही देखते वह चलती हुई ट्रेन के नीचे चली जाती है। महिला को ट्रेन के नीचे जाते देख वहां मौजूद यात्री बुरी तरह से डर जाते हैं। जैसी ही ट्रेन रुकती है, वहीं मौजूद लोग उस बेसुध महिला की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। महिला का नाम कैंडेला है। ये घटना 29 मार्च की है

महिला ने खुद का बताया पुनर्जन्म
इस दिल दहला देने वाले हादसे में महिला को चोटों तो जरूर आई लेकिन उसकी जान बच गई। लेकिन, यह चौंकाने वाला नजारा सीसीटीवी में कैद हो गया। महिला ने बताया कि, मुझे नहीं पता कि मैं अभी तक कैसे ज़िंदा हूँ। मैं अभी भी यह सब समझने की कोशिश कर रही हूं। कैंडेला ने आगे कहा कि उन्हें लगा कि दुर्घटना में जीवित रहने के बाद उनका पुनर्जन्म हुआ है। डॉक्टर्स का कहना है कि वो अब खतरे से बाहर है। हल्की चोटें आई है और वो जल्द ठीक हो जाएंगी।

बताया उस क्षण उनके साथ क्या हुआ था
कैंडेला ने बताया कि, मेरा ब्लडप्रेशर अचानक कम हो गया और मैं बेहोश हो गई। यहां तक कि जिस क्षण मैं ट्रेन से टकराई थी, मैंने सामने वाले शख्स को चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन कुछ और याद नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है। पटरियों के बीच से निकाले जाने के बाद उन्हें प्लेटफॉर्म पर बैठी दिखी। जिसके बाद उन्हें व्हीलचेयर में बैठाकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। कैंडेला को ब्यूनस आयर्स एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह खतरे से बाहर हैं।
वायरल हुआ वीडियो
पिछले महीने गुजरात में सूरत में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फिसल कर एक शख्स की जान बच गई थी। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था। फरवरी में, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने दिल्ली में मेट्रो ट्रेन की पटरियों पर गिरे एक शख्स को बचाया था। घटना की एक वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि शख्स अपने फोन में बिजी प्लेटफॉर्म पर चल रहा था और पटरियों पर गिर गया।












Click it and Unblock the Notifications