रोज-रोज खाना बनाने से तंग आ गई थी महिला, एक बार में ही 8 महीने का बनाकर किया पैक

आस्ट्रेलिया, 28 अगस्त। जो खाना बनाते हैं उन्हें पता होगा कि हर दिन क्या बनाना है इस बारे में सोचना और फिर बनाने का फैसला करना बहुत ही मुश्किल काम है। खाना बनाने के पहले हर बार ये सोचना न सिर्फ आपका समय तो लेता है वहीं कई बार खाने वालों को पसंद न आया तो आपका मूड भी खराब सकता है। एक महिला रोज-रोज खाना बनाने और उसके बारे में सोचने से इतना परेशान हो गई कि उसने फैसला किया कि वह 8 महीन के लिए एक ही बार में भोजन तैयार कर देगी।

आस्ट्रेलिया की महिला ने 8 महीने का खाना किया तैयार

आस्ट्रेलिया की महिला ने 8 महीने का खाना किया तैयार

आस्ट्रेलिया की 30 साल की केल्सी शॉ ने अपने परिवार के लिए 8 महीने का खाना बनाकर तैयार कर लिया है। लेकिन ये सब एक दिन में नहीं हुआ है। शॉ ने इसके लिए पूरा तीन महीने लिया है। उन्होंने इन तीन महीनों में 8 महीने के लिए 426 फूड आइटम तैयार किया है।

खाने में क्या-क्या रखा है?

खाने में क्या-क्या रखा है?

अब आप समझ सकते हैं कि उन्होंने किसी तरह की तैयारी की है। किसी भी रसोई में जहां ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह का भोजन होता है, शॉ ने अपनी पेंट्री में 8 महीने का भोजन तैयार कर रखा है। शॉ ने जो खाना तैयार किया है उसमें पूरा तैयार भोजन से लेकर ताजा डिब्बाबंद सब्जियां भी हैं जो उनके परिवार के लिए महीनों तक चलेंगी।

5 साल पहले शुरू किया था ये

5 साल पहले शुरू किया था ये

बता दें कि शॉ का परिवार गर्मियों के दौरान खेत से लाया हुआ ताजा खाना खाता है और सर्दियों में पहले से सुरक्षित करके तैयार किए हुए भोजन का सेवन करता है। ऐसा नहीं है कि शॉ शुरू से ही पहले से तैयार करके खाना रखती रही हैं। पहले से खाना बनाने की शुरुआत उन्होंने 2017 में शुरू की थी। यह तब हुआ जब वे अपने परिवार के साथ अमेरिका के इंडियाना में शिफ्ट हुई थीं। शॉ एक स्लो लाइफ स्टाइल अपनाना चाहती थीं और इसने उन्हें जल्द ही खाने को संरक्षित रखने के बारे में सीखा।

कैसे सीखी तकनीक

कैसे सीखी तकनीक

इस बारे में बताते हुए शॉ कहती हैं कि उन्होंने एक साथ स्टोर करने के लिए पहले डिहाइड्रेशन की तकनीक को सीखा। उन्होंने बताया कि वह इन चीजों को सीखने के लिए रोजाना दो घंटे समय देती हैं। शॉ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उनकी ये प्रैक्टिस बहुत काम की रही। जब पूरी दुनिया घबरा रही थी तब उनके पास खाने का ढेर सारा स्टॉक संरक्षित था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+