Video: महिला के सूरज की गर्मी से खाना पकाने का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, अचंभित हुए लोग!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने सूरज की गर्मी से ही अपना खाना पका लिया। क्या है इस वीडियो की सच्चाई आइये जानते हैं।
नई दिल्ली, 1 जुलाई। आज से जुलाई का महीना शुरू हो चुका है। भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देश भयंकर गर्मी का सामना कर रहे हैं। सूर्यदेव जमकर आग उगल रहे हैं। इस समय सूर्य देव किस कदर आग उगल रहे हैं इस बात की बानगी है ये वीडियो। जिसमें एक महिला ने बिना गैस जलाये केवल गर्मी का इस्तेमाल कर अपना भोजन बना लिया। आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा। ठीक है कोई बात नहीं, आप खुद ही इस वीडियो को देख लीजिए। वीडियो में महिला ने अपनी छत की मुंडेर पर एक फ्राई पैन रखा। उसमें तेल डाला और फिर ऑमलेट बनाने के लिए उसमें अंडा फोड़ दिया। देखते ही देखते अंडा ऑमलेट में बदल गया। जबकि उस महिला ने न ही फ्राई पैन के नीचे आग जलाई थी और न ही किसी हीटर का इस्तेमाल किया था। सूरज की गर्मी से ऑमलेट बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को 'ghadirbenderofficial'के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैपश्न में लिखा है कि जो लोग कतर में रह रहे हैं वो अपने आपको इससे जोड़़ सकते हैं। यानि की कतर में इस वक्त गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: Video: एक बार नहीं, दो बार नहीं पूरे पांच बार शेर के चंगुल से बची बत्तख, शर्म के मारे पानी पानी हो गया शेर
इस वीडियो को अब तक 4.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हाहा खाना बनाने के लिए अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल करें।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में वीडियो पोस्ट करने वाले से पूछा कि क्या यह सच्चाई है? तब जाकर वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने राज से परदा उठाया। वीडियो पोस्ट करने वाली महिला ने कहा, नहीं यह सच्चाई नहीं है यह एक जोक था और फ्राई पैन को पहले ही गैस पर गर्म कर लिया गया था। आप भी देखें ये शानदार वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications