पहले आग के ऊपर रखा प्लास्टिक का थैला, फिर महिला ने पकाया मछली का शोरबा VIDEO VIRAL

महिला किसी बर्तन में नहीं, बल्कि प्लास्टिक के थैले में मछली बना रही है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @TheFigen_/Twitter

अकसर खाना बनाने के शौकीन लोग खाना और इसे बनाने के तरीके पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। कई बार खाना बनाने का बर्तन तो कई बार इसे बनाने का अनोखा तरीका लोगों को काफी पसंद आ जाता है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें महिला मछली का शोरबा बना रही है। महिला शोरबा किसी पैन या बर्तन में नहीं बल्कि प्लास्टिक की थैली में बना रही है। जी हां! महिला ने आग में खाना बनाया और उसके ऊपर एक थैला रख दिया, जिसमें महिला ने मछली का शोरबा बनाया। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

लकड़ी के ऊपर रखा प्लास्टिक बैग

लकड़ी के ऊपर रखा प्लास्टिक बैग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लड़की के ऊपर प्लास्टिक से भरा बैग रख रही है। ऐसे में एक बार को तो देखने में लग रहा है कि बैग तुरंत पिघल जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उस बैग पर गर्मी का कोई भी असर नहीं हुआ। इसके बाद महिला मछली का शोरबा बनाते हुए उसमें अलग अलग सामग्री मिलाना शुरू कर देती है। वो थैले में थोड़ी और मछली और कुछ मिर्च भी डालती है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए। कई लोगों को महिला का अंदाज बेहद पसंद आया, तो कईयों ने इसे बेहद खराब बताया है। एक शख्स ने कहा कि प्लास्टिक में खाना पकाने से कैंसर हो सकता है। वहीं दूसरे ने कहा कि क्या ये पॉसिबल भी है, क्योंकि आग के संपर्क में आने से तो प्लास्टिक पिघल जाता है।

'इससे कैंसर भी हो सकता है'

'इससे कैंसर भी हो सकता है'

एक अन्य यूजर ने कहा कि हां.. पानी से भरे होने पर प्लास्टिक बैग पर आग का कुछ असर नहीं होता। और तो और आपको इससे कैंसर भी हो सकता है। लेकिन फिर भी धन्यवाद। महिला को इस तरह से खाना पकाते देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कुकिंग का अंदाज देख हैरान रह गए लोग

कुकिंग का अंदाज देख हैरान रह गए लोग

अकसर लोगों को आग के ऊपर प्लास्टिक रखते देखा गया है। और प्लास्टिक पर आग का कुछ असर भी नहीं होता। ये कोई जादू नहीं है बल्कि इसके पीछे भी साइंस है। प्लास्टिक को अगर खाली आग के ऊपर रखा जाएगा तो जाहिर सी बात है वो गल जाएगा। लेकिन अगर उसमें पानी भरकर आग के ऊपर रखेंगे, तो कोई असर नहीं होगा। ऐसा ही कुछ इस महिला के वीडियो में भी हुआ है। हालांकि, इस तरह से खाना बनाना हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

Recommended Video

    बिहार: दिन भर में चट कर जाता है कई किलो राशन, खाना बनाते-बनाते पत्नियां परेशान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+