SHOCKING! मरे हुए जानवरों से बात करती है महिला, कुत्ते की आत्मा ने बताया कैसे हुई थी मौत!
Pet communicator woman: 51 वर्षीय महिला का दावा है कि वे मरे हुए जानवरों से बात करने में माहिर हैं। महिला ने अब इसे फुल टाइम जॉब के तौर पर अपना लिया है। उनके पास कई कस्टमर आते हैं।

Pet communicator Woman: पालतू जानवर को खोने का गम बहुत ही डरावना होता है। कई लोग अपने पालतू जानवरों को खो देते हैं और फिर यादों के तौर पर उनकी कुछ तस्वीरें और बिताए हुए पलों की वीडियोज ही रह जाती हैं। क्या आप कभी सोच सकते हैं कि आप पालतू जानवरों के मरने के बाद उनसे बात कर सकते हो?
महिला की अजीबोगरीब नौकरी
ऐसा सोचना भी नामुमकिन सा लगता है कि भला मरने के बाद कोई कैसे अपने पालतू जानवरों से बात कर सकता है। लेकिन एक महिला है, जो इस असंभव काम को भी संभव बताती है। जी हां! और इससे भी हैरत की बात ये है कि महिला अब इस काम को अपना फुल टाइम पेशा बना रही है।
जानवरों के मरने के बाद करती है बातें
डेनियल मैकिनन नाम की महिला का कहना है कि वो जानवरों के मरने के बाद भी उनसे बात कर सकती है। महिला दूसरों को गिफ्ट देने के लिए उनके मरे हुए पालतू जानवरों के साथ बातचीत करती है। 51 साल की ये महिला हमेशा से दावा करती रही है कि उसके पास मृत जानवरों से बातचीत करने का गिफ्ट है लेकिन उसके परिवार और दोस्तों ने उसे कभी गंभीरता से नहीं लिया।
कैसे पता चला ये टैलेंट?
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, महिला ने कहा कि लैब्राडोर के बीमार होने के बाद उसे अपनी प्रतिभाओं का पता चला। एक समय था जब उसके दोस्तों ने उसे साइक्रैटिस्ट के पास जाने के लिए कहा। डेनिएल और उनके 52 वर्षीय पति केविन एक तांत्रिक के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि उनका कुत्ता ये कहने की कोशिश कर रहा है कि भुट्टा खाने के बाद उसका पेट खराब हो गया है। बस इसके बाद से ही महिला ने जानवरों से बात करने का पेशा अपनाने का फैसला लिया।
पेट कम्यूटर की ली ट्रेनिंग
महिला ने अपनी मार्केटिंग की नौकरी छोड़ दी और फिर पेट कम्यूटर की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। महिला ने कहा कि जानवर मुझे नौकरी छोड़ने के लिए कह रहे थे। ये बेहद डरावना था। मैं काफी डर गई थी। मैंने अपनी नौकरी खो दी और नए बिजनेस के संकेत के तौर पर इसे लेना शुरू कर दिया। मुझे बहुत से लोग अपने मरे हुए पालतू जानवरों से बातचीत करने के लिए कहते हैं।
लोगों की मदद करती है महिला
अब महिला ने इसे पेशे के तौर पर अपना लिया है। वो लोगों को उनके मरे हुए पालतू जानवरों से बातचीत करने में मदद करती है। महिला ने कहा कि वो सबसे प्यार करते हैं। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के अनुसार, उनका कहना है कि उनके ग्राहकों में से एक पत्रकार मारिया मेननोस भी हैं। 51 वर्षीय महिला का दावा है कि पालतू जनवर अपने मालिकों की भावनाओं को समझ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications