कुत्ते पर महिला ने लुटाई बेशुमार दौलत! खरीदा लाखों का बेशकीमती तोहफा, सामने आया Video

लोग अक्सर अपने पालतू जानवरों के लिए असाधारण हद तक चले जाते हैं। पालतू जानवरों के मालिक हमेशा यही कोशिश में रहते हैं कि उनके पेट्स सबसे अच्छा खाना खाएं। अच्छी उनकी देखभाल हो और इसीलिये वे उनके लिए कोई कमी नहीं छोड़ते। मगर एक महिला ने तो उस वक्त हद ही कर दी जब उसने अपने पालतू कुत्ते के लिए 2.5 लाख रुपये की सोने की चेन खरीदी।

चेंबूर स्थित अनिल ज्वेलर्स ने सरिता सलदान्हा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला अपने पालतू कुत्ते टाइगर के लिए सोने की चेन खरीद रही हैं।

gold chain

अनिल ज्वैलर्स के मालिक पीयूष जैन ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि सलदान्हा मुंबई के चेंबूर इलाके की रहने वाली हैं। पिछले महीने उन्होंने अपने पालतू कुत्ते टाइगर के जन्मदिन पर उसे सोने की चेन खरीदकर मनाई थी। 35 ग्राम की चेन की कीमत 2.5 लाख रुपये से ज़्यादा थी।

अनिल ज्वैलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सलदान्हा अपने कुत्ते के साथ ज्वेलरी शॉप पर दिखाई दे रही हैं। जब वह हार देख रही थी, तो कुत्ता धैर्यपूर्वक उसका इंतजार कर रहा था। वीडियो में टाइगर को उत्साह में अपनी दुम हिलाते हुए दिखाया गया है, जब उसकी मालकिन उसके गले में सोने की चेन डालती है।

अनिल ज्वैलर्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मनुष्यों और जानवरों के बीच गहन और सुंदर साहचर्य का जश्न मनाते हुए। ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद से, इस वीडियो को 46,000 से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और दर्जनों रिएक्शन्स मिले हैं। दर्शक महिला के इस कदम से बहुत खुश हुए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में उसकी प्रशंसा की।

एक इंस्टाग्राम टिप्पणीकार ने लिखा, "बहुत बढ़िया।" दूसरे ने वीडियो को "बहुत सुंदर" कहा।एक यूजर ने पोस्ट किया, "सुपर लाइक।" कई लोगों ने टाइगर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

इंटरनेट पर कुत्तों के वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं। पिछले साल वायरल हुई ऐसी ही एक क्लिप में तीन साल बाद अपने मालिक को देखकर कुत्ते की एक्साइटमेंट को दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+