'आग लगा दी...' साड़ी पहनकर महिला ने कुछ ऐसे मटकाई कमर, बेली डांस देखकर उड़े लोगों के होश
इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अंतावा गाने पर जबरदस्त डांस करती दिख रही है। महिला के डांस मूव्स देखने लायक हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोग भरे पड़े हैं। कभी लोगों के सिंगिंग के वीडियोज वायरल हो जाते हैं तो कभी डांसिंग के। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है, जिसमें पुष्पा फिल्म के अंतावा गाने पर एक महिला जबरदस्त बेली डांस करती हुई नजर आ रही है। ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

खूब वायरल हुआ 'अंतावा'
'पुष्पा' फिल्म का अंतावा गाना जब रिलीज हुआ था, तब से ही इसके लिए लोगों की दीवानगी सिर चढ़कर बोली थी। हर कोई इस सॉन्ग में डूबा हुआ नजर आ रहा था। गाना इतना वायरल हुआ था, कि हर कोई इस पर रील्स बनाता नजर आया। अब फिर इस गाने पर एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ महिला का बेली डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है और वो जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। जिस कदर वो अपनी कमर को हिला डुला रही है, वो वाकई में कमाल का है। महिला के इस वीडियो पर लोगों ने जमकर लाइक्स और कमेंट्स भी किए हैं। हालांकि, डांस का ये वीडियो पुराना है।
लड़की पर टिकी सबकी नजर
बेली डांस करती इस महिला ने साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही कटआउट ब्लाउज में उसके स्टेप्स एकदम क्लीयर नजर आ रहे हैं। महिला के साथ एक और लड़की भी डांस करती नजर आ रही है। सबकी नजर उस महिला के डांस मूव्स पर ही टिकी हुई है।

अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनकर किया डांस
वीडियो को kkushii_sharma नाम से इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो के अलावा भी महिला के कई वीडियोज इस पेज पर मौजूद हैं। जिसमें वो धांसू बेली डांस कर रही है। सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि महिला ने अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहनकर डांस किया है।

लोगों को पसंद आया वीडियो
वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि ये 2022 की मेरी सबसे ज्यादा वायरल हुई वीडियो है। ये मेरे दिल में खास जगह रखता है। कैसे मैं इसे पोस्ट नहीं कर सकती थी। लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने कहा कि डांस इस दुनिया में सबसे मुश्किल कला है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बॉलीवुड जल्द ही आपके साथ कोलैब करेगा।












Click it and Unblock the Notifications