Video: फ्लाइट पकड़ने के चक्कर में कपड़े पहनना भूली महिला! एयरपोर्ट पहुंची तो कुछ ऐसा था नजारा

वॉशिंगटन, 5 सितंबर। लोग जब यात्रा के लिए निकलते हैं तो सबसे पहले अपने पहनावे को लेकर तैयारियां करते हैं। यात्रा के दौरान क्या पहने जिससे वो सबसे अलग और सुंदर नजर आएं। हालांकि अब ऐसा कम ही देखने को मिलता है क्योंकि अब फैशन के नाम पर कुछ भी पहनना ड्रेंड हो गया है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर आई एक्ट्रेस उर्फी जावेद के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था लेकिन अब एयरपोर्ट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

एयरपोर्ट पर बिकिनी पहनकर पहुंची महिला

एयरपोर्ट पर बिकिनी पहनकर पहुंची महिला

एयरपोर्ट पर ब्रा फ्लॉन्ट करती उर्फी जावेद को लेकर मचे बवाल के बीच एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लड़की बिकिनी पहनकर हवाई अड्डे में जाती दिख रही है। इंटरनेट पर अब ये वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है, कई लोगों अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सामने आया ये वीडियो अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट का है, जहां अन्य यात्री उस समय हैरान रह गए जब उनके बीच से एक महिला बिकिनी में चहलकदमी करते हुए आगे निकल जाती है।

महिला को बिकिनी में देख लोगों की अटकी निगाहें

महिला को बिकिनी में देख लोगों की अटकी निगाहें

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने हरे रंग की बिकिनी पहनी है और मास्क भी लगाया हुआ है। महिला को देख एयरपोर्ट पर लोगों की निगाहें उसी पर टिकी रह जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला बिकिनी में ही फ्लाइट पकड़ने जा रही थी, वह महिला ऐसे रिएक्ट कर रही थी जैसे यह सब सामान्य हो। कंधे पर बैग लटकाए बड़े आराम से वह हवाई अड्डे में टहल रही है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

'कम से कम मास्क तो पहना है'

'कम से कम मास्क तो पहना है'

ह्यूमंस ऑफ स्पिरिट एयरलाइंस नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो पर मजेदार कैप्शन भी लिखा है। यूजर ने लिखा, 'जब आप दोपहर में पूल पार्टी करें और शाम 4 बजे फ्लाइट पकड़नी हो।' वीडियो पर सैकड़ों की संख्या में लोग कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने महिला की तारीफ करते हुए कहा, 'कम से कम उसने मास्क तो पहना है।' एक अन्य यूजर ने कहा कि शायद वह कपड़े पहनना भूल गई। इस बीच वायरल हो रहे वीडियो को लेकर एक और दावा सामने आया है।

एयरलाइन कंपनी ने किया ये दावा

एयरलाइन कंपनी ने किया ये दावा

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस ने वायरल हो रहे वीडियो को फेक बताया है। कंपनी के मुताबिक वीडियो अनवैरिफाइड है। यह किसी जगह या कहीं भी फिल्माया गया हो सकता है। वीडियो में किसी भी एयरलाइन की पहचान नहीं की गई है और ना ही स्पिरिट एयरलाइंस को बिकिनी पहने किसी महिला यात्री के बारे में कोई जानकारी मिली है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कोई स्टंट कर रही थी या स्विम शूट पहनकर सच में विमान में सवार हुई थी।

यह भी पढ़ें: 'उतरन की इच्छा' टीना दत्ता बोलीं- वो जानती हैं लोगों को क्यों पसंद नहीं आती उनकी बिकिनी तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+