'उतरन की इच्छा' टीना दत्ता बोलीं- वो जानती हैं लोगों को क्यों पसंद नहीं आती उनकी बिकिनी तस्वीरें
'उतरन की इच्छा' टीना दत्ता ने बताया लोगों को क्यों पसंद नहीं आती उनकी बिकिनी में तस्वीरें
मुंबई, 1 सितंबर: टीवी सीरियल उतरन में इच्छा का किरदार निबाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसस हाल ही में उन्होंने बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। जिसके बाद गुस्से में टीना ने इसका जवाब भी दिया। टीना ने इस सारे मसले को लेकर अब बात की है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों उनकी बोल्ड तस्वीरों को लोग पसंद नहीं करते और उनको असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ता है।

लोग नहीं चाहते मैं बिकिनी में तस्वीर शेयर करूं
टीना दत्ता ने ई-टाइम्स के एक बातचीत में कहा है कि मैं मोनोकनी या बिकिनी पहनकर सोशल मीडिया पर कोई फोटो पोस्ट करती हूं तो लोग कमेंट करके लिखते हैं कि आज भी हम आपको उतरन की इच्छा के रूप में ही पसंद करते हैं। ऐसे में आप इस तरह की तस्वीरें शेयर ना करें। इसी पर कुछ लोग आगे बढ़ते हुए खराब कमेंट भी करते हैं। उन्हें लगता है कि टीवी पर दिखने वाली घरेलू लड़की बिकिनी नहीं पहन सकती है।

लंबे समय तक किसी रोल को करने से ये होता है
टीना का कहना है, जब हम किसी डेली सोप को लंबे समय तक करते रहते हैं तो वो किरदार लोगों से जुड़ जाते हैं। ऐसे में जब वो एक्टर एक अलग किरदार आता है, तो उसे स्वीकार कर पाना लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है। वह आगे कहती हैं मुझे खुशी है लोग मुझे अभी भी 'उतरन' के कैरेक्टर के रूप में मुझे याद करते हैं। लेकिन मैं चाहती हूं लोग मुझे स्क्रीन से ज्यादा अब मुझे मेरी असली पहचान को स्वीकार करें।

वेब सीरीज में दिखेंगी टीना
टीना दत्ता टीवी का काफी जाना पहचाना चेहरा हैं। टीना दत्ता को सीरियल 'उतरन' से सबसे ज्यादा शोहरत मिली, जिसमें वो इच्छा के किरदार में दिखी थीं। इसके अलावा भी कई टीवी सीरियल उन्होंने किए हैं। इन दिनों टीना आमिर अली और राजीव खंडेलवाल के साथ वेब सीरीज 'नक्सनभारी' में काम कर रही हैं। एक्टिव के अलावा टीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स 2.7 मिलियन से ज्यादा हैं।












Click it and Unblock the Notifications