628 रुपये के सैंडविच के बदले गलती से महिला ने दी 6 लाख रुपये की टिप, अकाउंट देख उड़ गए होश
कई बार जब हम बाहर खाना खाते हैं तो खाना पसंद आने के बाद वेटर या फिर किसी कर्मी को टिप दे देते हैं। हर कोई अपनी जेब के हिसाब से टिप देता है। कोई कम तो कोई ज्यादा। लेकिन हाल ही में सबवे में एक सैंडविच खाने के बाद महिला ने सौ या फिर हजार नहीं बल्कि 6 लाख रुपये दिए। ये पैसे महिला ने टिप में गलती से दे दिये।
कॉनर नाम की महिला ने टिप देते हुए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया। महिला ने गलती से अमाउंट की जगह अपने फोन नंबर के लास्ट के 6 नंबर डाल दिए। इसके बाद महिला ने जब देखा कि उसने इतना पैसा टिप में दिया है, तो उसके होश ही उड़ गए।

हैरत की बात है कि महिला को एक हफ्ते तक तो पता ही नहीं चला कि उसने लाखों रुपये गलती से टिप में दे दिए। इसके बाद उसने एक सप्ताह के बाद जब अपना कार्ड चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला बोली- हे भगवान ये कैसे हुआ। फिर महिला ने बैंक से अपने पैसे वापस पाने के लिए संपर्क किया। लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद बैंक से बात करके बात नहीं बन सकी।
दरअसल, महिला जब टिप के लिए पैसे ट्रांसफर कर रही थी तो उनकी स्क्रीन पर कुछ ऐसा दिखने लगा कि ये सबवे की ओर से किसी तरह का रिवॉर्ड है। ऐसे में महिला ने अपने मोबाइल के आखिरी 6 अंक उसमें डाल दिए। महिला ने जब अपने बैंक की डिटेल्स डाली तो उसमें भी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं मिला।
कॉनर नाम की महिला ने एनबीसी से बात करते हुए कहा कि जब मैंने अपनी रसीद देखी तो मुझे लगा कि हे भगवान। ये नंबर तो मुझे देखा-देखा सा लग रहा है। फिर पता चला कि ये तो मेरे फोन के ही आखिरी छह नंबर थे। ऐसी टिप कौन ही छोड़ेगा? इसके बाद महिला ने बैंग ऑफ अमेरिका पर विवाद का आरोप लगाया। लेकिन शुरू में महिला का आरोपों को खारिज कर दिया गया।
महिला ने कहा कि मैंने सोचा कि ये आसान तरीका होगा, जिससे मुझे अपने पैसे भी वापस मिल जाएंगे। लेकिन बाद में जब महिला का विवाद खारिज हुआ तो उसमें कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया कि इसे खारिज आखिर किया क्यों। इसके बाद महिला बोली कि मुझे चिंता सताने लगी।
इस मुद्दे पर मदद के लिए उसने SUBWAY का भी रुख किया, लेकिन एक मैनेजर ने कहा कि उसके बैंक को उसके भुगतान का समाधान करना होगा। महिला ने एनबीसी से बात करते हुए बताया कि 'आप हर समय सुनते हैं कि आपको अपने डेबिट कार्ड के बजाय अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना चाहिए ताकि ऐसी चीजें न हों। मुझे बैंक पर भी गुस्सा आ रहा है क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कैसे नहीं सोचा कि सबवे में $7,000 संदिग्ध थे।
बैंक ने रिफंड देने से इनकार कर दिया क्योंकि महिला को अभी भी सैंडविच के लिए भुगतान करना था। फिर उसने अपना दावा दोबारा प्रस्तुत किया। अपना पैसा बैंक में लाने के लिए एक महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद, अंततः सोमवार को महिला को एक टैंपररी क्रेडिट कार्ड दिया गया।
बैंक ऑफ अमेरिका के एक प्रवक्ता ने द न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया: 'हमने सबवे से ग्राहक को पैसे वापस करने के लिए कहा और हमें खुशी है कि वे ऐसा करने के लिए सहमत हो गए।












Click it and Unblock the Notifications