प्रेग्नेंट मॉडल की HOT और बोल्ड तस्वीरें देख लोगों ने पूछा बच्चा कहां है?
फ्लैट टमी और सिक्स पैक एब्स वाली सारा 6 महीने की गर्भवती है।
नई दिल्ली। बॉलिवुड और हॉलिवुड की एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को अब छुपाने के बजाए बेबी बंप के चलन को बढ़ावा दे दिया है। जहां गर्भवती होने पर एक्ट्रेस इसे मीडिया और लोगों ने छुपाकर रखती थी, वहीं अब बेबी बंप के साथ हॉट फोटोशूट का जमाना आ गया है। इन नए ट्रेंड से सिर्फ फिल्मी दुनिया नहीं बल्कि स्पोर्ट्स खिलाड़ी भी प्रभावित हुए हैं। टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने हाल ही में बेबी बंप के साथ न्यूड फोटोशूट करवाा था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन आज जिस मॉडल की बात हम करने जा रहे हैं उसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वो 6 महीनों से गर्भवती है।

प्रेग्नेंट मॉडल की हॉट तस्वीरें
अमेरिका की लॉस एंजिलिस की 33 साल की गर्भवती मॉडल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सारा स्टेज नाम की इस मॉडल ने लोगों की सोच बदल दी है।

6 महीने की गर्भवती है मॉडल
सारा स्टेज 6 महीने की गर्भवती है, लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर ये बात कह पाना नामुमकिन है। सारा की पेट बिल्कुल सपाट है। उनके सिक्स पैक एब्स बने हुए हैं। किसी के लिए ये यकीन कर पाना नामुमकिन है कि वो गर्भवती है। कोई इसपर विश्वास नहीं कर पा रहा है।

लोग पूछ रहे हैं ये सवाल
सारा के फिगर को देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो 6 महीने की गर्भवती है। उनकी बिकीनी फोटोज को देखकर लोग उनके बस यही सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने अपना बच्चा कहां छुपाया है। कई लोग तो उनपर झूठ बोलने तक का आरोप लगा रहे हैं। लोगों सवाल कर रहे हैं कि 6 महीने की गर्भवती महिला का पेट इतना सपाट कैसे हो सकता है।

पहले भी मचा चुकी है खलबली
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब सारा अपने प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा रही हो। इससे पहले जब वो पहली बार मां बनी थी उस वक्त भी उन्होंने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। उन्होंने अपने फिगर को संभालते हुए एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था अब वो दूसरी बार गर्भवती हुई है और फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।












Click it and Unblock the Notifications