बंपर लॉटरी जीतने के बाद भी पैसे लेने नहीं आया विजेता, 30 साल तक हर महीने मिलने वाले हैं 10 लाख
हाल ही में किसी ने करोड़ों की लॉटरी जीती, लेकिन उसने अभी तक उसको क्लेम नहीं किया है। जिससे लॉटरी कंपनी वाले हैरान हैं। अब उसकी खोज की जा रही। साथ ही सभी से अपने पुराने टिकट चेक करने की अपील की गई है।
दरअसल यूनाइटेड किंगडम में नेशनल लॉटरी ने इस बार काफी खास स्कीम निकली। जिसके तहत विजेता को 10 हजार पाउंड हर महीने मिलेंगे। ये राशि जीतने वाले को 30 साल तक मिलती रहेगी। भारत के हिसाब से देखें तो विजेता को हर महीने 10 लाख से ज्यादा की राशि मिलेगी।

इस लकी ड्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित थे, ऐसे में टिकटों की खूब बिक्री हुई। हाल ही में इसका रिजल्ट भी आ गया, लेकिन अभी तक किसी ने इसको क्लेम नहीं किया। अब लॉटरी अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा कि टिकट खरीदने वाला जानबूझकर उनके पास नहीं आ रहा या फिर वो इस परिणाम से अनजान है।
मामले में एक लॉटरी अधिकारी ने कहा कि जो 18 मई 2023 को ब्रिटेन के स्ट्राउड में सेट फॉर लाइफ ड्रॉ का हिस्सा थे, वो अपना लॉटरी टिकट चेक कर लें। अगर उनके पांच मुख्य नंबर 10, 32, 36, 39, 43 हैं, तो वो तुरंत लॉटरी दफ्तर में संपर्क करें।
फिलहाल लॉटरी जीतने वाले के पास 14 नवंबर तक का वक्त है। तब तक वो दावा कर सकता है। लॉटरी अधिकारियों के मुताबिक किसी को लगता है कि वो जीता है और उसका टिकट खो गया तो वो भी संपर्क करे। उनके पास इसके लिए विकल्प है।
जर्मनी में हुआ था ऐसा
इससे पहले 2021 में जर्मनी में ऐसा हुआ था। वहां पर एक महिला 39 मिलियन डॉलर की लॉटरी जीती। वो रिजल्ट देखना भूल गई और टिकट करीब 6 हफ्ते तक उसके बैग में ही पड़ा रहा। वो जब नया टिकट खरीदने गईं, तो उनको याद आया कि उनके पास एक पुराना भी है। ऐसे में उन्होंने उसको निकाला और नंबरों को मिलाया। तब जाकर पता चला कि वो करोड़ पति बन गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications