हिरण के बच्चे ने गोरिल्ला पर जमकर लुटाया प्यार, वायरल हुआ दोस्ती का ये प्यारा सा VIDEO
Wildlife Video: वायरल वीडियो में हिरण का बच्चा और गोरिल्ला एक दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की दोस्ती के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Baby deer and Gorilla: कई बार आपने दो लोगों के बीच ऐसी बॉन्डिंग देखी होगी, जिसकी हर कोई मिसाल देने लगता है। ये बात सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों में भी देखी जाती है। जी हां! हालिया वीडियो इस बात का जीता-जागता सबूत है।
हिरण के बच्चे ने गोरिल्ला पर जमकर लुटाया प्यार
जो लोग कहते हैं कि जानवरों में भावना नहीं होती, वे लोग सरासर गलत हैं। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें या फिर वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जो इस बात को गलत साबित कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में आया है, जो हिरण के बच्चे और गोरिल्ला के बीच के प्यार को खूब दिखा रहा है।
वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल की गुफा में हिरण का बच्चा और गोरिल्ला का बच्चा मौजूद हैं। गोरिल्ला का बच्चा धीरे धीरे हिरण के बच्चे के पास आता है और फिर उसपर खूब प्यार लुटाता है। दोनों का एक दूसरे के प्रति प्यार देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो को ट्विटर यूजर @AnimalBeingBro5 ने शेयर किया है। शेयर होने के बाद से वीडियो को 4 मिलियन से भी ज्यादा यानी कि 40 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई लोग इस प्यारे से वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही प्यारा है, तो एक यूजर ने इसे शानदार बताया।
Baby gorilla interacts with infant deer pic.twitter.com/oBuzhXB5RB
— Animals Being Bros (@AnimalBeingBro5) May 14, 2023
नहीं देखी होगी जानवरों की ऐसी दोस्ती
जानवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वीडियोज में से एक हैं। बात अगर छोटे बच्चों की करें तो ये चाहे इंसानों के हों या फिर जानवरों के, बच्चे बेहद मासूम होते हैं। वायरल वीडियो में गोरिल्ला और हिरण का बच्चा जिस कदर एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं, वो वाकई दिल जीत लेने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications