पति की सैलरी का ब्यौरा लेने के लिए पत्नी ने दायर कर दी RTI, अब विभाग ने दिए हैं यह निर्देश
नई दिल्ली, अक्टूबर 03। हमारे आसपास के लोग या फिर रिश्तेदार एक सवाल अक्सर पूछते हैं, जब भी हम उनसे मुलाकात करते हैं और वो सवाल होता है कि तुम क्या करते हो और कितना कमा लेते हो? इस सवाल का अधिकांश लोग सामना कर चुके होंगे। वैसे यह जानकारी आमतौर पर फैमिली मेंबर्स के बीच ही साझा की जाती है, लेकिन जब बात वैवाहिक मतभेदों की आती है तो कमाई की जानकारी छिपा पाना मुश्किल होता है। जैसे कि तलाक के मसलों में एक पुरुष को अपनी सैलरी या फिर कमाई की जानकारी को कोर्ट और मामले से जुड़े सभी लोगों के साथ शेयर करना होता है। इसके अलावा शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नी को सैलरी की सही जानकारी नहीं देता है तो पत्नी इसके लिए कानूनी रास्ता भी अपना सकती है।

15 दिन के भीतर देना होगा जवाब
जी हां, यह मामला यूपी के बरेली का है। यहां एक महिला ने RTI दायर करके अपने पति की इनकम का पूरा ब्यौरा मांग लिया। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने अपने हालिया आदेश में, आयकर विभाग को यह निर्देश दिया है कि वह एक महिला को उसके पति की शुद्ध कर योग्य आय / सकल आय का सामान्य विवरण 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराए। आयोग को यह आदेश RTI दायर होने के बाद ही देना पड़ा है।

पहले विभाग ने जानकारी देने से कर दिया था इनकार
रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआत में आयकर अधिकारी ने बरेली के आयकर विभाग के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी ने आरटीआई के तहत ब्यौरा देने से इनकार कर दिया था और इसकी वजह यह थी कि महिला संजू गुप्ता के पति ने इसके सहमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला ने अपील दायर कर प्रथम अपीलीय प्राधिकरण (एफएए) से मदद मांगी। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि एफएए ने सीपीआईओ के आदेश को बरकरार रखा, जिसके बाद गुप्ता ने सीआईसी के पास दूसरी अपील दायर की।

CPIO ने दिए निर्देश
आपको बता दें कि केंद्रीय सूचना आयोग ने अपने पिछले कुछ आदेशों व सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के निर्णयों को देखा, जिसके बाद 19 सितंबर 2022 को अपना आदेश दिया। इसके बाद आयकर विभाग के सेंट्रल पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (सीपीआईओ) को पत्नी को अपने पति की शुद्ध कर योग्य आय/सकल आय का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications