कम कपड़ों में भी लड़कियां कैसे झेल जाती हैं कड़ाके की ठंड? मिल गया इस बड़े सवाल का जवाब
नई दिल्ली, 12 नवंबर। भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ती है, और अब सर्दी का सीजन भी आ गया है। ऐसे में जहां लड़के अभी से मोटे-मोटे कपड़े पहनकर शाम को घर से निकल रहे हैं, वहीं लड़कियां आज भी शॉर्ट्स और छोटे कपड़ों में मजे से चिल कर रही हैं। कई बार तो कड़ाके की ठंड भी लड़कियां कम कपड़ों में काट देती हैं। ये सब देखकर आपके मन में भी जरूर सवाल उठता होगा, क्या इन्हें ठंड नहीं लगती? हालांकि अब इस यूनिवर्सल सवाल का जवाब मिल गया है।

लड़कियों को क्यों नहीं लगती ठंड?
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक शोध में इस राज का पता लगाया कि आखिरी कड़ाके की ठंड में भी लड़किया कम कपड़ों में आराम से कैसे रह लेती हैं? उन्हें सर्दी क्यों नहीं लगती? कई देश ऐसे भी हैं जहां साल के 12 महीने ठंड पड़ती है लेकिन वहां लड़कियां आराम से छोटे कपड़े पहनकर नाइट क्लब जाती हैं। लड़किया ऐसा इसलिए कर पाती हैं क्योंकि उनका ध्यान ठंड से ज्यादा अपने लुक पर होता है। ये जानकर आपको हैरानी जरूर हुई होगी लेकिन ऐसा ही है।

वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च
दरअसल, ब्रिटिश जर्नल ऑफ सोशल साइकोलॉजी में छपी एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने इसके पीछे की वजह पर रिसर्च किया। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने साल 2014 में कार्डी बी द्वारा किए गए दावे पर भी स्टडी की। रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों की टीम में शामिल रिसर्चर फेलिग ने टिक टॉक वीडियो के जरिए अपनी इस खोज की जानकारी लोगों को दी। लड़कियों को ठंड ना लगने की वजह का खुलासा करते हुए फेलिग ने कहा कि जब कोई महिला खुद को ऑब्जेक्ट समझने लगती है तो वह अपने आंतरिक स्थिति को इग्नोर करने की कोशिश करती है।

4 से 10 डिग्री में भी महिलाओं को नहीं लगती ठंड
साल 2014 में कार्डी बी ने भी अपने शोध में कही कहा था। नए शोध में रिसर्चर्स ने उन महिलाओं से बात की तो 4 से 10 डिग्री के तापमान में भी कम कपड़ों में क्लब पहुंची थीं। हैरानी की बात है कि इतने कम तापमान में भी उन्हें ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। रिसर्च के अंत में वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि ठंड तभी तक लगती है जब आप मानसिक रूप से अपने स्किन के जुड़े रहते हैं। हालांकि महिलाएं इससे पार पाने में कामयाब हो चुकी हैं।
Recommended Video

क्या निकला निष्कर्ष?
वह खुद को सेल्फ ऑब्जेक्टिफिकेशन में इस कदर डुबो देती हैं कि उन्हें अपनी स्किन पर ठंड का एहसास ही नहीं होता। वह अपना पूरा ध्यान बाहरी सुंदरता पर केंद्रित कर देती हैं। लड़कियों को ठंड क्यों नहीं लगती? इस सवाल का जवाब यही है कि जिनका फोकस दिखावे पर कम होता है, उन्हें सर्दी का एहसास होता है, जबकि जिनका ध्यान अपने लुक पर ज्यादा होता है, उन्हें कम कपड़ों में भी सर्दी का एहसास नहीं होता।
यह भी पढ़ें: OMG! महिला ने चिप्स खाने के लिए खोला पैकेट, अंदर मिली ऐसी चीज जो हर किसी को नहीं मिलती











Click it and Unblock the Notifications