कौन है ये लव गुरू? जो लड़कियों को अमीर लड़कों से शादी करने का बताती है तरीका, देती है डेटिंग टिप्‍स

Love guru: सोशल मीडिया पर तमाम तरह के इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने अलग तरीकों से लोगों का मनोरंजन तो कर ही रहे हैं साथ ही जमकर कमाई कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया की इंफ्लुएंसर खूब चर्चा में है। ये लड़की लव गुरू बनकर लड़कियों को अमीर लड़कों से शादी करने के तरीके सिखाती है।

इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के बड़ी संख्‍या में फॉलोअर्स हैं और ये लड़की लड़कियों को अमीर लड़कों से शादी करने के तरीके बताकर मोटी कमाई भी कर रही है ले‍किन इसे लंबा ये करना अब काफी महंगा पड़ा है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये लव गुरू जो लड़कियों को अमीर लड़कों से शादी करने के गुर सिखा रही हैं?

China love guru

कौन है ये लव गुरू?

ये लव गुरू चीन की मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। क्यूकू बिग वूमन नाम से सोशल मीडिया अकाउंट पर फेमस हो चुकी इस लड़की का असली नाम ली चुआं है। जो सोश मीडिया पर लोगों को उनके रिलेशन के लिए गाइड भी करती है। लड़कियों को अमीर लड़कों से शादी करने के गुर सिखाने की वजह से सोशल मीडिया पर ली चुंआ को बड़ी संख्‍या में फॉलोअर्स भी मिल गए जिससे उसकी सलाना कमाई 20 मिलियन डॉलर पहुंच गई है।

सोशल मीडिया पर चाइना की ये लड़की खुद को गायिका से लेकर रिलेशनशिप एस्‍पर्ट बताती है। अगस्त 2023 में इसकी जिंदगी में तब बूम आया जब इसने डेटिंग टिप्स शेयर करना शुरू किया। इसकी इस टिप्‍स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे चीन में वो बड़ी तेजी से पॉपुलर हो गई।

डेटिंग टिप्‍स से मिली पॉपुलर्टी मिलने के बाद लड़कियों को अमीर लड़कों से शादी करने के गुर सिखाने वाला कोर्स शुरू किया और शुरूआत में इसके लिए उसने $500 चार्ज लिया। इसके अलावा लाइव स्ट्रीम और पर्सनल कोचिंग के जरिए व्यक्तिगत सलाह भी देती हैं, एक सेशल के लिए $160 और मंथली $1400 तक फीस लेती हैं।

हालांकि, ले जब लव गुरू बनी तो उनकी जमकर आलोचना हुई। कई विशेषज्ञों ने रिलेशन टिप्‍स को चुनौती दी, उन पर अव्यवहारिक संबंध मार्गदर्शन के साथ महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बावजूद, उनका व्यवसाय फल-फूल रहा है, कई चीनी महिलाएं विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से उनसे सलाह लेना जारी हैं।

ली पर क्‍यों लगाया गया इतना बड़ा जुर्माना?

हालांकि महिलाओं को अमीर पुरुषों को खोजने और उनसे शादी करने की सलाह देकर प्रसिद्धि पाने वाली ली पर हाल ही में टैक्‍स चोरी के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। इस जांच टैक्‍स चोरी के लिए उन पर लगभग 1.1 मिलियन डॉलर का भारी जुर्माना लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+