Video: जब अचानक एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस लगाने लगी जोरदार ठुमके, देखते रह गए लोग

क्या हुआ जब शांत सी दिखने वाली एयर होस्टेस ने अचानक लगाने शुरू कर दिए जोरदार ठुमके।

नई दिल्ली। एयर होस्टेस हमेशा शांत और अनुशासन में दिखती है। लोगों के साथ मधुरता से बात करना, उसके सही तरीके से गाइड करना उनकी आदत में शुमार होता है। जब वो अपने काम पर होती है तो उनकी छवि शांत और सशील होती है, लेकिन जरा सोचिए क्या होगा अगर शांत और सुशील दिखने वाली एयर होस्टेस अचानक जोरदार ठुमके लगाने लगे। यकीन नहीं होता तो जरा नीचे वीडियो को देखिए, जिसमें एयरहोस्टेस अचानक एयरपोर्ट पर ठुमके लगाने लगी।

 When quiet and gentle looking air hostesses dance on airport, watch people reaction

दिल्ली एयरपोर्ट पर जब सभी यात्री अपनी अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे तो अचानक अपनी यूनिफॉर्म में ये एयरहोस्टेस ठुमके लगाने लगी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग अपनी फ्लाइट के इंतजार में बैठे हुए थे।तभी अचानक एयर होस्टेस के एक ग्रुप ने एयरपोर्ट पर ठुमके लगाने शुरू कर दिए। लाल रंग की यूनिफॉर्म, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में कैरी बैग लिए ये अचानक एयरपोर्ट पर एंट्री करती हैं और रणवीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'कितना मजा' पर डांस करना शुरू कर देती हैं।

उनका ये धमाकेदार डांस देखकर हर कोई दंग रह जाता है। एयर होस्टेस का ये डांस जैसे ही शुरू होता है, लोगों को चेहरे किल जाते है। कोई वीडियो बनाने लगता है तो कोई उनके साथ छुमका लगाने लगता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप भी देखिए इन एयर होस्टेस का धमाकेदार डांस...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+