जब एक्स गर्लफ्रेंड ने 4 पन्ने की चिट्ठी भेजकर मांगी माफी, लड़के का जवाब हुआ वायरल
लड़की ने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी, लेकिन लड़के ने जो किया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
नई दिल्ली। प्यार में पड़े लोग जब एक दूसरे से अलग होते हैं तो उनका प्यार एक-दूसरे के लिए नफरत में बदल जाता है। कई बार तो ब्रेकअप का कारण पता भी नहीं चलता और रिश्ता टूट जाता है, लेकिन जब अपनी गलती का अहसास होता है तो लोग सामने आने से झिझकते हैं। ऐसा ही कुछ अमेरिका के फ्लेरिडा में देखने को मिला, जहां एक लड़की ने ब्रेकअप के बाद अपने पूर्व प्रेमी को खत लिखकर अपनी बात बताई और माफी मांगी। लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को 4 पन्नों की चिट्ठी लिखी। एक्स गर्लफ्रेंड की इस चिट्ठी पर लड़के ने जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल इस कदर कि इसे अब तक 107004 लोगों ने रिट्वीट किया है, जबकि 312638 लोगों ने इसे लाइक किया है।

दरअसल अमरीका के फ़्लोरिडा के स्टेटसन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले निक लुट्ज़ की एक्स गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद उससे खत लिखकर माफी मांगी। लड़की ने 4 पन्नों का खत लिखा, लेकिन निक ने उस खत में गलतियां निकाली, सवाल उठाए और उसे नंबर और ग्रेड दे दिया। निक ने उस खत को एग्जाम की उत्तर पुस्तिका बना दी। निक ने लड़की की स्पेलिंग मिस्टेक गिना दिए। निक ने लाल कलम से उस चार पन्ने के पत्र में गलतियां निकाली और पत्र को नंबर देकर वापस भेज दिया। निक ने उसे 100 में से 61 नंबर दिए और कोशिश करने के लिए 'डी' ग्रेड भी दिया।
उसने उस खत के आखिरी में रिमार्क भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि खत का इंट्रो लंबा था जबकि निष्कर्ष काफी छोटा, मज़बूत परिकल्पना लेकिन उसके समर्थन में कुछ नहीं दिया गया। निक के लिखा कि वो इस रिश्ते को जारी नहीं रख पाने के लिए कारण पेश नहीं कर पाई। वहीं लड़की के 'आई लव यू' के जवाब में निक ने सवालिया निशान बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications