Viral Video: समुद्र में कायरिंग कर रही लड़कियों को भनक भी नहीं पड़ी तभी व्हेल ने किया हमला, दोनों को लगभग निगला ही था कि फिर...

कैलिफोर्निया। समुद्र में कायरिंग करना दो लड़कियों जूली मैकसोरले और लिज कॉट्रियल के लिए कभी ना भूलने वाला अनुभव बन गया है। क्योंकि इस दौरान इनके साथ जो कुछ हुआ, वो किसी के लिए भी भूल पाना काफी मुश्किल है। दोनों लड़कियां यहां कायरिंग करते हुए व्हेल को देखने का शांतिपूर्ण अनुभव लेने आई थीं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार कायरिंक के दौरान दोनों दोस्तों के सामने एक व्हेल आ गई है और उन्हें लगभग निगल ही लिया था।

जूली- मैंने व्हेल को मेरे पास आते देखा

जूली- मैंने व्हेल को मेरे पास आते देखा

उस समय जूली और लिज एविला बीच के तट से दूर जा रही थीं, जिस समय उनके साथ ये हादसा हो गया। वीडियो में आसपास और भी लोग देखे जा सकते हैं, जो व्हेल को देख काफी हैरान हो जाते हैं। फॉक्स न्यूज से बातचीत में जूली ने कहा, 'मैंने एक बड़ी सी मछली को देखा, एक बड़ी सी बॉल की तरह वो पानी से निकली थी। मैंने व्हेल को मेरे पास आते देखा। मैंने सोचा, ऐसा ना हो... लेकिन वो मेरे बहुत पास थी। तभी अचानक, मैं हवा में उछली और फिर देखा मैं पानी के अंदर थी।'

दोनों सहेलियां पानी के अंदर आ गईं

दोनों सहेलियां पानी के अंदर आ गईं

वहीं लिज ने कहा, 'मैं अपने आप सोच रही थी, मैंने सोचा कि मैं उस व्हेल को धक्का मारूंगी। मैं व्हेल को वहां से भगा दूंगी। लेकिन ये काफी अजीब विचार था। मैं सोच रही थी कि मैं मर गई हूं, मैं मर चुकी हूं। वो मेरे ऊपर थी। और जो अगली चीज मुझे याद है, मैं पानी के अंदर थी।' वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन शुक्र है कि दोनों की जान बच गई और दोनों ही पानी के अंदर आ गईं।

समुद्र तट के पास देखी जाती हैं ये व्हेल

समुद्र तट के पास देखी जाती हैं ये व्हेल

आपको बता दें कि हमला करने वाली ये हैम्पबैक व्हेल क्रिल, प्लैक्टन और छोटी मछली खाती हैं। ये काफी ताकतवर मानी जाती हैं और अक्सर समुद्र तट के पास देखी जाती हैं। जूली और लिज की बात करें तो उन्हें कोई चोट नहीं आई है। दोनों को बचाने के लिए कई पेडलबोडर्स और कायाकर्स आ गए थे। अब दोनों सहेलियों को अपने परिवार और दोस्तों को बताने के लिए एक अनोखी कहानी मिल गई है। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है। लोग कमेंट कर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+