पश्चिम बंगाल: सिर्फ 3 सेकंड में ढेर हो गई चार मंजिला इमारत, देखें वीडियो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में निर्माणाधीन एक चार मंजिला इमारत गिरने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत तीन सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इस इमारत के जमींदोज होने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इमारत के गिरने का कारण हाल में नहर की खुदाई के कारण कमजोर हुई नींव को माना जा रहे है। इमारत एक लोकल बिजनेसमैन की बताई जा रही है।

खुदाई के चलते नींव हुई कमजोर
यह घटना पश्चिम मिदिनापुर जिले के एक दासपुर के निश्चिन्तपुर गांव का है। 25 सेकेंड के इस वीडियो में एक अंडर कंस्ट्रशन बिल्डिंग ढांचा गिरता दिख रहा है। जो नहर के किनारे बनाई गई थी। इमारत से सटी राज्य सिंचाई की नहर की सफाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि, उसी के चलते इस बिल्डिंग की नींव कमजोर हुई। नतीजा यह हुआ कि बिल्डिंग गिर गई। बंगाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

यह इमारत अवैध निर्माण थी
इस बिल्डिंग के मालिक नेमाई सामंत की ग्राउंड फ्लोर पर दुकान थी। जिसमें वह किराना और स्टेशनरी का सामान बेचते थे। हालांकि राहत की बात ये है कि इसमें किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। नेमाई सामंत इसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बना रहे थे। हालांकि उनकी ओर से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहा कि सभवत: यह इमारत अवैध निर्माण थी क्योंकि यह नहर के बहुत करीब थी।
भयानक था इमारत गिरने का मंजर
नेमाई सामंत के पड़ोसी बंगशी खारा ने कहा,इमारत ढहने का दृश्य भयानक है। हम इसे लंबे समय नहीं भूल पाएंगे। नेमाई सामंत इसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए बना रहे थे। हमने उन्हें दो दिनों तक इस क्षेत्र में नहीं देखा है। हालांकि स्थानीय प्रशासन की ओर से भी इस घटना पर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications