मोटापे से हैं परेशान तो वजन घटाने से पहले यह जरूर पढ़ लें

weight
लंदन। क्या आप भी अपने मोटापे से परेशान और अपना वजन कम करना चाहते हैं? तो सावधान।

एक शोध के मुताबिक वजन कम करना आपको बेहतर दिखने में तो मदद कर सकता है लेकिन यह मानसिक तौर पर आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। जी हां, वजन कम करना आपको डिप्रेशन का शिकार बना सकता है। रिसचर्स का मानना है कि शारीरिक तौर पर आकर्षित करने वाली यह चीज आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

लंदन में किए इस शोध में रिसचर्स ने 2,000 ज्यादा वजन वाले लोगों को शामिल किया था। जिन्होंने पिछले चार सालों में कम से कम पांच प्रतिशत तक अपना वजन कम किया है। लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा किए इसमें शोध के रिजर्ट में यह सामने आया कि पांच प्रतिशत से ज्यादा या लगभग 6.8 किलो घटाने वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।

इस रिसर्च में फिजिकल हेल्थ की जगह मानसिक स्वास्थ्य को ज्यादा तवज्जो देने की बात कही गई है।

रिसचर्स के अनुसार, ज्यादा वजन घटाने के बाद लोगों के मूड में काफी जल्दी परिवर्तन आने लगता है। वहीं, वो ज्यादा डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं।
लिहाजा, अगर आप अपने मोटापे से परेशान हैं तो झटपट वजन घटाने की न सोचें, यह आपके बाहरी सुंदरता तो निखार सकता है, लेकिन मानसिक तौर पर आपको परेशान कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+