'बिरयानी में नहीं था लेग पीस...', फिर जमकर चले लात घूंसे, दूल्हे को मनाकर थक गए घर वाले, Video
विवाह समारोह में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब जरा सी बात पर बवंडर खड़ा हो गया। बाद में बात थाने पर पहुंचा गई। ऐसे में शादी जैसा खुशी का आयोजन एक विवाद में बदल गया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कथित रूप से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक शादी के दौरान खाने में चिकन लेग ना मिलने पर भारी हंगामा हुआ।
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दुल्हन के घर वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। हालात ऐसे हो गए वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग हावी थे। घंटों तक समझाइश के बाद शादी की सभी औपचारिकताएं पूरी हो पाईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब शादी समाहोर में विवाह की औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं, उसी दौरान बारातियों को खाना परोसा जा रहा था। इस दौरान कुछ बारातियों को चिकन बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने की शिकायत की। लेकिन इस पर दुल्हन के घर वालों ने ऐसा जवाब दिया कि बारातियों को बुरा लग गया और फिर कहासुनी हो गई। बात यहां तक बढ़ी कि दोनों पक्षों में लात घूंसे चलने लगे। इस दौरान कुछ बरातियों ने गुस्से में कुर्सियां तोड़ डाली।
हालांकि मामला थाने तक नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि मामला बरेली में नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जहां सरताज बारातघर में शादी विवाह के दौरान विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.।
दोनों पक्षों में हुआ समझौता
दुल्हन पक्ष के लोग ने काफी देर तक समझाइश के बाद शादी की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तैयार हुए। वायरल वीडियो पर नजर डालें तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है। लोग इतने गुस्से में थे वे कुर्सियां तोड़ने लगे। हालांकि कुछ वरिष्ठ लोगों की दखल के बाद स्थिति सामान्य हो पाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications