प्रेग्नेंट पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था पति, महिला ने छीन ली गाड़ी की चाबी, देखें वायरल वीडियो
औरत ही औरत की दुश्मन बन गई। ऑडी सवार महिला ने मामूली सी बात पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के कार की चाबी छीन ली।
नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली का बेशर्म चेहरा सामने आया है। दिल्ली शर्मसार हो गई है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की मदद करने के बजाए महिला ने उसका रास्ता रोक दिया। जी हां औरत ही औरत के इस असीम दर्द को नहीं समझ पाई और उसकी दुश्मन बन गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नेशनल हाईवे 8 और मोदी नगर के बीच का है।

दरअसल एक शख्स प्रसव पीड़ा से तड़प रही अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन जल्दी-जल्दी के चक्कर में उसकी कार ऑडी से भिड़ गई। ऑडी में दो महिलाएं बैठी थी। उसमें से एक महिला फौरन कार से उतरकर बाहर निकली और युवक की कार की चाबी छीनकर ले गई। शख्स उससे माफी मांगी और कहा कि वो अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा रहा है। लेकिन महिला नहीं मानी। उससे देखा कि उसकी पत्नी दर्द से तड़प रही है, लेकिन वो चाबी देने को तैयार नहीं हुआ। बाद में कुछ लोगों ने भी ऑडी में सवार महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने भी इस मामले में दखल दी, लेकिन महिला उसकी भी सुनने को तैयार नहीं हुई। वह कार की चाबी देने को तैयार नहीं हुई।
महिला का ये रवैया देखकर लोगों को गुस्सा आ गया। जब उसने प्यार से बात नहीं मानी तो लोगो ने गुस्सा का सहारा लिया। भीड़ से एक शख्स निकलकर आया और उसने महिला पर बल्ला उठा दिया। फिर क्या था महिला डर गई और उसने चाबी फेंक कर वहां से फरार होने में ही अपनी भलाई समझी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के अपलोड होने के बाद लोगों ने ऑडी वाली महिलाओं पर खूब गुस्सा उतारा है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications