हूबहू तेंदुए जैसा दिखता है ये ताकतवर जानवर, एक ही झटके में किया विशालकाय मगरमच्छ का शिकार
ब्राजिलिया। आपने तेंदुआ देखा है? भारत के जंगलों में ये जानवर बड़ी तादाद में पाए जाते हैं। ये जंगली जानवर बड़े खतरनाक होते हैं, जो इंसानी बस्तियों में भी हमला करने से नहीं चूकते। इन जानवरों जैसा ही दिखने वाला एक और खतरनाक जानवर है, जो बड़ा ताकतवर होता है। उसे जगुआर (JAGUAR) कहा जाता है।

हुबहू तेंदुए जैसा जंगली शिकारी
जगुआर और तेंदुए के रंग और आकार में ज्यादा अंतर नहीं होता, इसलिए बहुत से लोग इनका नाम लेना भी नहीं जानते। यहां तक कुछ लोग तेंदुए को बाघ, बघीरा या पैंथर भी बोल देते हैं। मगर..अंग्रेजी में तेंदुए का मतलब होता है- Leopard, जो कि भारत के गुजरात राज्य में ज्यादा रहते हैं।

पैंथर भी इनकी तरह का, लेकिन काला
इनके अलावा इतना ही बड़ा और एकदम काले रंग का जंगली जानवर होता है पैंथर, जी हां। Panther राजस्थान में रहते हैं। जहां ये जयपुर के आस-पास के जंगलों में ज्यादा विचरते हैं।

ये जयपुर में आते रहते हैं
जयपुर में बीते 10 साल में बहुत बार ऐसा हुआ है, जब Panther का इंसानों से सामना हुआ हो और या वे पालतू तथा दुधारू पशुओं को मारकर खा गए हों। मगर, अपने देश में जगुआर नहीं रहते।

कहां मिलते हैं जगुआर?
जगुआर दिखता तो तेंदुए जैसा ही है, लेकिन दोनों की क्षमता में अंतर होता है। तेंदुए जहां कुत्ते, हिरण और भेड़-बकरियों का शिकार करते हैं, वहीं जगुआर दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के जंगलों में ज्यादा पाए जाते हैं। और, ये जानवर बड़े-बड़े अजगरों या मगरमच्छ का शिकार ज्यादा करते हैं।
अजगर-मगरमच्छ का करते हैं शिकार
जगुआर दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के देश ब्राजील में बहुतायत मिलते हैं, और वहां ये अमेजन के जंगलों में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications