Watch Video: पंखों वाली मछली को देख दंग रह जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। धरती रहस्यों से भरी हुई है। हर दिन नए-नए खुलासे, शोध, वैज्ञानिक दावें सामने आते हैं। वहीं सोशल मीडिया ने इन रहस्यों के प्रसार में अहम भूमिका निभाई है। चंद सेकेंड में अनोखी घटनाएं और जीवों की जानकारी दुनियाभर में फैल जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भ बेबी घोस्ट शार्क (Ghost Shark) की खबरों से चर्चा बंटोरी तो अब उड़ने वाली मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चमत्कारिक और रहस्यमयी जीवों से भरे समुद्र में एक शख्स को पंखों वाली मछली मिली, जिसे देखकर वो हैरान रह गया।

उड़ने वाली मछली

उड़ने वाली मछली

माना जाता है कि दुनियाभर में जीव-जंतुओं की 80 लाख से भी अधिक प्रजातियां हैं। कुछ की पहचान हो गई है तो कुछ का खोज होना बाकी है। समय-समय पर नई प्रजातियों की जानकारी मिलती रहती है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंखों वाली मछली दिखाई दे रही है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि मछली और वो भी पंखों के साथ। हालांकि इस बात को लेकर अभी दावा नहीं किया जा सकता है कि वो मछली थी, मेढ़क था या कोई और समुद्री जीव।

 वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा वायरल


पंखों वाली इस मछली के वीडियो को roamtheocean नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है, जिसे 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी बोट में समुद्र में हैं और उसे अचानक कोई उड़ने वाली चीज मिलती है। वो व्यक्ति उसे अपने हाथों से पकड़ा है , उसे आगे-पीछे करता है। शख्स अपने हाथ में मछली की तरह दिखने वाले उस जीव को पकड़ता है। उसे देखकर पहली नजर में वो मछली नजर आती है। हालांकि वीडियो को 'कभी इस तरह उड़ने वाली चीज से टकराए हैं? चिड़िया, मेंढक, मछली??? कौन हैं ये' कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है।

 पक्षी, मेढ़क या मछली

पक्षी, मेढ़क या मछली

वीडियो में दिख रहे जीव की बनावट बिल्कुल मछलियों जैसी ही है। मछली जहां पानी में तैरने वाली जीव हैं और उससे फर बहुत छोटे-छोटे पानी में तैरने के अनुकुल बने होते हैं, वहीं इस जीव के पास दो बड़े-बड़े पंख दिखाई दे रहे हैं। पंख देखकर आपके लगेगा कोई पक्षी हैं, लेकिन जैसे ही शख्स उसे पानी में छोड़ता है वो तेजी से तैरते हुए विलीन हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+