लड़के ने बहते पानी में किया 'हाय गर्मी' डांस, Video देख नोरा फतेही भी हो गईं हैरान, कह दी ये बात

मुंबई, 18 मई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का वायरल सॉन्ग 'हाय गर्मी' तो ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स ने देखा ही होगा। इंटरनेट पर नोरा के डांस मूव्स पर काफी मीम बने जो आज भी स्क्रोल करते हुए नजरों के सामने आ जाते हैं। इन दिनों नोरा का वहीं डांस स्टेप एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, हालांकि इससे नोरा का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन जो क्लिप वायरल हो रही है उसे 'हाय गर्मी' से जोड़कर यूजर्स चटकारे ले रहे हैं।

लड़के ने खोजा आपदा में अवसर

लड़के ने खोजा आपदा में अवसर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बारिश के बाद हुए जलभराव में एक लड़का एक्ट्रेस नोरा फतेही की कॉपी करते हुए 'हाय गर्मी' डांस करने लगता है। इतना ही नहीं वह इस डांस को इतनी सफाई से करता है कि खुद नोरा फतेही और रेमो डिसूजा भी उसके फैन हो जाते हैं। इस लड़के की वीडियो को नोरा और रोमों ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर वायरल कर दिया है।

लड़के ने पानी पर किया हाय गर्मी डांस

लड़के ने पानी पर किया हाय गर्मी डांस

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सहित कई तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान 'तौकते' का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में पानी जमा होने की वजह से जलभराव हो गया है। वायरल हो रहे वीडियो में भी सड़क पर पानी बहते हुए देखा जा सकता है जिसपर लड़का गर्मी डांस कर रहा है। लड़का पानी से भरे सड़क पर एक कार्डबोर्ड नुमा चीज के ऊपर लेटा हुआ पानी के ऊपर बह रहा है।

नोरा और रेमो डिसूजा ने दी प्रतिक्रिया

नोरा और रेमो डिसूजा ने दी प्रतिक्रिया

इसी बीच वह कैमरे को देखते हुए वह नोरा फतेही के हिट गाने हाय गर्मी के पॉपुलर टर्व‍िक‍िंग स्टेप को करता है। लड़के का यह वीडियो देख किसी की भी हंसी छूट जाए। वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, 'ये अभी-अभी पोस्ट किया गया।' वहीं रेमों लिखते हैं, 'ये पागल पन है।' सोशल मीडिया पर अब लड़के का डांस वीडियो धमाल मचा रहा है। यूजर्स भी चटकारे लेकर इस वीडियो का खूब आनंद ले रहे हैं।

इस फिल्म में जासूस बनी हैं नोरा फतेही

इस फिल्म में जासूस बनी हैं नोरा फतेही

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अजय देवगन-स्टारर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी। इसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, अम्मी विर्क और प्रणिता सुभाष भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया ने किया है। फिल्म में नोरा कथित तौर पर एक जासूस की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में गुजरात के कच्छ जिले के माधापर गांव की 300 महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही ने बताया ऑक्‍सीजन बढ़ाने का तरीका, लिखी ये पोस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+