VIDEO: हाथी के बच्चे ने इंसान को डूबने से बचाया, वीडियो हुआ वायरल
इंसान और जानवर के रिश्ते को बयां करता हुआ एक प्यारा सा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक हाथी अपने ट्रेनर को 'डूबने' से बचा रहा है।
नई दिल्ली। आपने 'हाथी मेरा साथी' बॉलीवुड फिल्म देखी होगी। उस फिल्म में एक हाथी अपने दोस्त की मदद करता है। ऐसा ही कुछ हकीकत में हुआ है थाइलैंड में।
दरअसल, थाइलैंड के सेव एलिफेंट फाउंडेशन ने 12 अक्टूबर को यू ट्यूअ पर एक वीडियो अपलोड किया और इसे अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
जानिए क्या है इस वीडियो में खास
इस वीडियो में एक हाथी इंसानियत की मिसाल पेश करता हुआ नजर आ रहा है। इंटरनेट पर डाले गए इस वीडियो में हाथी का एक बच्चा अपने ट्रेनर को 'डूबने' से बचा रहा है।
इस वीडियो में 'काम ला' नामक हाथी का यह बच्चा अपन ट्रेनर डैरिक को बचा रहा है जिससे कि साफ है कि इन दोनों में कितना प्यार है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हालांकि, वीडियो में देखा जा सकता है कि डैरिक पानी में तैर रहे हैं लेकिन हाथी को लगा कि वह डूब रहे हैं। इसी वजह से वह उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गया और अपने ट्रेनर के पास जा पहुंचा।
जानवर और इंसान के रिश्ते को बखूबी बयां करता यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस मार्मिक वीडियो को आप यहांं देख सकते हैं -













Click it and Unblock the Notifications