अपने 16 बच्चों के साथ मगरमच्छ की मस्ती, वायरल हुआ वीडियो

जब अपने 16 बच्चों के साथ सैर पर निकली मादा मगरमच्छ, देखने वालों के छूट गए पसीने। वायरल हुआ वीडियो।

नई दिल्ली। आपने कुत्तों को अपने बच्चों के साथ अक्सर घूमते हुए देखा होगा। जानवर अक्सर अपने बच्चों के साथ मैदानों और सड़कों पर घूमते दिख जाते है, लेकिन अगर आपके सामने मगरमच्छ अपने 16 बच्चों के साथ आ जाए तो आप क्या करेंगे?

 WATCH: This video of an alligator chilling with 16 babies will have you glued to your screen

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक भयानक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मगरमच्छ अपने 16 बच्चों के साथ टहलता दिखा। वीडियो में मगरमच्छ को अपने 16 बच्चों के साथ पानी के बाहर मैदान में आकर टहलते देखा गया। आगे-आगे छोटे-छोटे मगरमच्छ दौड़ रहे थे और पीछे भारी-भरकम मगरमच्छ मैदान में सैर कर रहा था।

मादा मगरमच्छ और उसके 16 छोटे-छोटे बच्चों के साथ का ये वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का है, जिसे शेरॉन व्हिटिंग नाम की एक महिला ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। महिला ने लिखा है कि ये नजारा हमारे घर के पीछे का है, जहां एक मादा मगरमच्छ अपने 16 बच्चों के साथ सैर-सपाटा करने निकली है। महिला लिखती है कि मगरमच्छों की ये सैर पूरे दिन च लती रही। शेरॉन के मुताबिक मादा मगरमच्छ दरअसल अपने लिए किसी बड़े तलाब की तलाश कर रही थी, क्योंकि जिस तालाब में ये रहती थी वो सूखने की कगार पर पहुंच गया है और उसे और उसके बच्चों को कठिनाई हो रही थी।

शेरॉन ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया, जिसके बाद ये वायरल हो गया। लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है और शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो को अपलोड करने के लिए शेरॉन का धन्यवाद किया है। देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+