Video: चिल्ड्रेन पार्क में भूत झूला झूलता रहा और बच्चे वीडियो बनाते रहे कि तभी...

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिल्ली के एक पार्क का है, जहां कुछ असामान्य है। पार्क में कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा, लेकिन दावा किया जा रहा है कि ये सब सच है। दरअसल पार्क में एक झूला अपने आप तेजी से झूल रहा है। न तो आंधी चल रही है और न ही तेज हवा, लेकिन इसके बावजूद भी एक झूला बहुत तेज-तेज झूल रहा है। वीडियो बनाने वाले बच्चों का कहना है कि झूले पर भूत झूल रहा है।

 झूला झूलता भूत , वायरल हुआ वीडियो

झूला झूलता भूत , वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बिना आंधी और बिना तेज हवा के एक झूला तेज-तेज झूल रहा है, जबकि उसके पास का एक झूला स्थिर है। झूले पर कोई दिखाई भी नहीं दे रहा, लेकिन फिर भी वो झूला बहुत तेज-तेज झूल रहा है। शुरुआत में झूला तेजी से झूलता है, फिर थोड़ी देर बाद उसकी स्पीड कम हो जाती है। फिर वो झूला रुकने सा लगता है,लेकिन फिर अचानक से वो पहले से भी तेजी से झूलने लगता है।

 सामने आया वीडियो बनाने वाला लड़का

सामने आया वीडियो बनाने वाला लड़का

वीडियो में कुछ बच्चों की आवाजें भी आ रही हैं, जो ये सब देखकर डर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला ये सब देखकर डर जाता है और वहां से जाने की बात करता है, लेकिन उसके साथ खड़ा एक और बच्चा उसे रोकता है और कहता है कि देखते हैं आगे क्या होता है। फिर अचानक झूला तेजी से पीछे जा रहा है और तेजी से आगे जा रहा है। वीडियो बनाने वाला आमिर 11वीं का छात्र है।

 दिल्ली के पार्क का वीडियो

दिल्ली के पार्क का वीडियो

ये वीडियो दिल्ली के ख्याला इलाके का है। जहां बी ब्लॉक में बने पार्क में ये वीडियो बनाया गया है। वीडियो बनाने वाले लड़के आमिर जो कि 11वीं में पढ़ता है उसने बताया कि इस वीडियो को उसने 5 जून को बनाया था। आमिर ने कहा कि उसने सब कुछ अपनी आंखों से देखा। झूला अपने आप तेजी से चल रहा था। थोड़ी देर तक तो वो वहां रुककर वीडियो बनाता रहा, लेकिन बाद में डर के मारे भाग गया। वीडियो देखने से पहले हम आपको बता दें कि हमारा मकसद अंधविश्वास फैलाना नहीं है। ये वीडियो सच है या झूठ इसके बारे में ठोस तरीके से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वीडियो के वायरल होने के आधार पर ये खबर लिखी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+