भूखे तेंदुए ने ट्रक ड्राइवर पर किया हमला तो आवारा कुत्तों ने संभाला मोर्चा, देखिए FIGHT का VIDEO
हैदराबाद। अकसर ऐसी खबरें सामने आती है जिसमें ये सुनने को मिलता है कि कुत्ते ने जान की बाजी लगाकर इंसार की जान बचाई। एक बार फिर ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार फांद कर आए सड़क पर आए तेंदुए ने अचानक से ट्रक ड्राइवर पर हमला कर दिया। वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने फौरन मोर्चा संभाल लिया और तेंदुए पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने तेंदुए की पूंछ पकड़कर उसे खदेड़ दिया।

IFS ऑफिसर ने ट्विटर पर शेयर किया VIDEO
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर होते ही ये वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग भागते हुए सड़क पर आते हैं। एक शख्स ट्रक पर चढ़ जाता है तो दूसरा घर में घुसने की कोशिश करने लगता है। घर बंद होने के चलते वो अंदर नहीं जा पाया और वापस ट्रक पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। तभी तेंदुआ आया और उसने उसका पैर पकड़ लिया। वो जैसे तैसे ट्रक पर चढ़ने में कामयाब हो जाता है। इसके बाद तेंदुआ एक घर में घुसने की कोशिश करने लगता है। तभी कई आवारा कुत्ते तेंदुए के पास आ जाते हैं और उस पर हमला कर देते हैं।

26 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं VIDEO पर
जानकारी के मुताबिक प्रवीण कासवान ने इस वीडियो को बीते 16 मई को शेयर किया था। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'भारत में कहीं तेंदुए और कुत्तो के बीच जंग हुई, लेकिन ये नया नहीं है। अक्सर कुत्ते तेंदुए को पछाड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं तेंदुओं को भी 'हॉट-डॉग्स' पसंद करते हैं।' वीडियो को अबतक 26 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इसे लगभग 2 हजार लाइक्स भी मिले हैं।
पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ऐसा VIDEO
आपको बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुत्तों का झुंड जंगली ऊदबिलाव के समूह पर हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications